राजीव गांधी की सरकार का रुश्दी की किताब पर प्रतिबंध लगाना उचित था: नटवर सिंह

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 13, 2022

 नयी दिल्ली। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की सरकार में मंत्री रहे के.नटवर सिंह ने प्रख्यात लेखक सलमान रुश्दी की विवादित किताब ‘सटेनिक वर्सेज’ को प्रतिबंधित करने के तत्कालीन सरकार के फैसले का शनिवार को बचाव किया और कहा कि यह फैसला ‘‘पूरी तरह ’’से कानून व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए लिया गया था। न्यूयॉर्क में शुक्रवार को रुश्दी पर हमला हुआ,जिसके बाद उनकी पुस्तक एक बार फिर चर्चा में आ गई है। वर्ष 1988 में किताब पर रोक लगाई गई थी, तब सिंह विदेश राज्यमंत्री थे।

इसे भी पढ़ें: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रमंडल खेलों से लौटे भारतीय दल से मुलाकात की

सिंह ने कहा, ‘‘राजीव गांधी ने मुझसे पूछा कि क्या किया जाना चाहिए। मैंने कहा, ‘मैंने पूरी जिंदगी किताबों पर रोक का पुरजोर तरीके से विरोध किया, लेकिन जब कानून व्यवस्था की समस्या आए तो भले रुश्दी जैसे महान लेखक की किताब हो, प्रतिबंधित की जानी चाहिए।’’ उन्होंने जोर दिया कि रुश्दी की किताब ‘मिडनाइट चिल्ड्रेन’ 20वीं सदी के महान उपन्यासों में से एक है, लेकिन ‘सटेनिक वर्सेज’ को प्रतिबंधित करने का फैसला पूरी तरह से कानून -व्यवस्था के कारण था। उल्लेखनीय है कि ‘सटेनिक वर्सेज’ किताब के प्रकाशित होने के बाद भारी विवाद हुआ और कई मुस्लिम इसे ईशनिंदा के तौर पर देखते हैं।

इसे भी पढ़ें: दिल्ली में यमुना का जलस्तर और बढ़ा, डूब क्षेत्र से लोगों की निकासी के प्रयास तेज : अधिकारी

ईरानी नेता अयातुल्लाह खामनेई ने रुश्दी की हत्या का फतवा जारी किया था। राजीव गांधी सरकार के फैसले का पुरजोर तरीके से बचाव करते हुए सिंह ने कहा, ‘‘मैं इसे पूरी तरह से न्यायोचित मानता हूं क्योंकि यह कानून व्यवस्था को लेकर गंभीर हालात पैदा कर सकती थी। उस समय भावनाएं चरम पर थीं, खासतौर पर मुसलमानों की।’’ सिंह ने कहा कि वह रुश्दी पर हमले से ‘व्यथित’ हैं। सिंह ने कहा, ‘‘वह 75 साल के व्यक्ति है जो किसी को नुकसान नहीं पहुंचाते और साहित्य में योगदान दे रहे हैं। कोई दुष्ट आता है और उन्हें करीब करीब मार देता है, वह भी तब जब वह न्यूयॉर्क में भाषण दे रहे थे।

प्रमुख खबरें

इस मुस्लिम दोस्त ने भारत को दिया बड़ा धोखा, चीन के साथ बढ़ा रहा अपनी नजदीकियां

NC में बगावत? Farooq Abdullah ने Ruhullah Mehdi को दी खुली चुनौती, कहा - इस्तीफ़ा दो, नया जनादेश लो!

Russia के सबसे अजीब इलाके को बचाएगा भारत, पुतिन-जयशंकर की मुलाकात पर बड़ा खुलासा!

Milad un Nabi 2026: मस्जिदों से जुलूस तक, जानें 26 अगस्त को क्या-क्या होगा?