By निधि अविनाश | Mar 19, 2022
पृथ्वीराज चव्हाण एक भारतीय राजनेता हैं। उन्होंने महाराष्ट्र के 17वें मुख्यमंत्री के रूप में पद संभाला था। पृथ्वीराज चव्हाण ने इंजिनियर से राजनेता बनने तक का लंबा सफर तय किया। बता दें कि, चव्हाण का जन्म मध्य प्रदेश के इंदौर में एक मराठी परिवार में 17 मार्च 1946 को हुआ था। पृथ्वीराज के पिता की बात करें तो वह एक प्रख्यात कांग्रेसी डी आर उर्फ आंदेराव चव्हाण इंदौर रियासत में दीवान थे। उन्हें कानून का सबकुछ पता था और जवाहरलाल नेहरू, लाल बहादुर शास्त्री और इंदिरा गांधी के मंत्रिमंडल के सदस्य भी रह चुके है।
पृथ्वीराज चव्हाण का राजनीति सफर
बता दें कि, पृथ्वीराज चव्हाण 1991 के बाद तीन बार सासंद रह चुके हैं। वह दो बार 1991 और 1996 में महाराष्ट्र की कराड लोकसभा सीट से चुनाव जीते हैं। इस दौरान वह महाराष्ट्र से राज्यसभा के सदस्य हैं। आपको जानकर हैरान होगी लेकिन देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने उन्हें राजनीती में शामिल होने का न्योता दिया था। फिर क्या पृथ्वीराज चव्हाण ने आमंत्रण स्वीकार किया और कभी पीछे मुड़कर न देखने का फैसला किया। सबसे पहले साल 1991 में पृथ्वीराज पश्चिमी महाराष्ट्र के सतारा से लोकसभा के लिए निर्वाचित हुए फिर साल 2002 में उन्हें राज्यसभा के सदस्य के रूप में चुना गया।
राज्य मंत्री होने के कारण पृथ्वीराज के ऊपर कई महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। राजनीति परिवार से ताल्लुक रखने वाले पृथ्वीराज जब लोकसभा के सदस्य बने तो उनकी हैसियत और ओहदा और ऊपर हो गया।बता दें कि, इस दौरान उन्होंने यूपीए सरकार की पांच विभागों की जिम्मेदारी अपने कंधों पर संभाली। साल 2010 में उन्होंने महाराष्ट्र की सीएम की कुर्सी संभाली। बता दें कि, चव्हाण ने 16 दिसंबर 1976 को सातवशीला से शादी की। उनकी एक बेटी अंकिता और जय नाम का एक बेटा है। अंकिता ने 29 नवंबर 2013 को दिल्ली में शादी की।