रुश्दी के 'द सैटेनिक वर्सेज' पर राजीव सरकार का बैन जायज था, नटवर सिंह बोले- भड़क सकता था पूरा मुस्लिम वर्ल्ड

By अभिनय आकाश | Aug 13, 2022

अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में शुक्रवार को एक कार्यक्रम के दौरान अंग्रेजी के प्रख्यात लेखक सलमान रुश्दी पर एक व्यक्ति ने हमला कर दिया। मुंबई में पैदा हुए और बुकर पुरस्कार से सम्मानित रुश्दी (75) पश्चिमी न्यूयॉर्क के चौटाउक्वा संस्थान में एक कार्यक्रम के दौरान अपना व्याख्यान शुरू करने वाले ही थे कि तभी एक व्यक्ति मंच पर चढ़ा और रुश्दी को घूंसे मारे और चाकू से उन पर हमला कर दिया। अब सलमान रुश्दी और उनकी विवादित किताब एक बार फिर से चर्चा में है। पूर्व राजनयिक और मंत्री नटवर सिंह ने शनिवार को कहा कि जब भारत ने 1988 में सलमान रुश्दी की द सैटेनिक वर्सेज पर प्रतिबंध लगाया, तो वह फैसले का हिस्सा थे। उन्होंने तत्कालीन प्रधानमंत्री राजीव गांधी से कहा था कि इस किताब पर प्रतिबंध लगाया जाना चाहिए क्योंकि इससे कानून-व्यवस्था की समस्या हो सकती है। नटवर सिंह ने कहा कि ये कानून और व्यवस्था के कारणों के लिए विशुद्ध रूप से लिया गया निर्णय उचित था। बता दें कि विवादास्पद ब्रिटिश-अमेरिकी लेखक को 24 वर्षीय व्यक्ति द्वारा एक कार्यक्रम में न्यूयॉर्क में चाकू मार दिया गया, जिसके बाद नटवर सिंह का ये बयान सामने आया है। 

प्रमुख खबरें

PVR INOX Board Meeting: 31 अगस्त को Share Buyback पर फैसला, निवेशकों को मिल सकता है बड़ा Reward

Sri Lanka Airport पर 55,600 सिगरेट की तस्करी करते दो भारतीय गिरफ्तार

Indian Hockey Team का शर्मनाक प्रदर्शन, World Cup Selection पर दिग्गजों ने उठाए गंभीर सवाल

GCT Grand Finale: R Praggnanandhaa ने Vincent Keymer को रौंदकर फाइनल में बनाई जगह, अब Fabiano Caruana से टक्कर