मछुआरों को EEZ में Tuna जैसी महंगी मछलियां पकड़ने पर देना होगा ध्यान: Rajiv Ranjan Singh

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Sep 17, 2026

केंद्रीय मत्स्य पालन मंत्री राजीव रंजन सिंह ने बृहस्पतिवार को मछुआरों से भारत के विशेष आर्थिक क्षेत्र (ईईजेड) में मछली पकड़ने की गतिविधियां बढ़ाने और अंतरराष्ट्रीय बाजार में अधिक कीमत पाने वाली मछली प्रजातियों पर ध्यान देने का आग्रह किया। सिंह ने गांधीनगर में मत्स्य विभाग की ओर से गहरे समुद्र में मछली पकड़ने को बढ़ावा देने के लिए आयोजित राष्ट्रीय कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र सरकार द्वारा ईईजेड (तट से 12 से 200 समुद्री मील तक का क्षेत्र) और गहरे समुद्र में मछली पकड़ने के लिए क्रमश: पहुंच परमिट और प्राधिकरण पत्र जारी करने का उद्देश्य केवल मछली उत्पादन बढ़ाना नहीं है। इसका उद्देश्य निर्यात बढ़ाना, मछुआरों की आय में वृद्धि करना और उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाना भी है।

टूना दुनिया की सबसे महंगी मछलियों में से एक है।’’ उन्होंने कहा कि वर्ष 2019 में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के फैसले के बाद कृषि विभाग से मत्स्य पालन और पशुपालन को अलग कर नया मंत्रालय बनाए जाने के परिणाम सामने आए हैं। देश का मछली उत्पादन 2013-14 में 95.7 लाख टन से बढ़कर 2024-25 में 197.75 लाख टन हो गया है। उन्होंने बताया कि पिछले एक दशक में मछली का निर्यात भी दोगुने से अधिक बढ़कर 30,213 करोड़ रुपये से 62,408 करोड़ रुपये हो गया है।

सिंह ने कहा कि अमेरिका द्वारा भारत से आने वाली झींगा और मछलियों पर 58.26 प्रतिशत शुल्क लगाए जाने के बाद प्रधानमंत्री ने मत्स्य मंत्रालय को इस संकट का समाधान तलाशने का निर्देश दिया था।

प्रमुख खबरें

NCB ने केरल और बेंगलुरु में तोड़ा कोकीन तस्करी नेटवर्क, 7 गिरफ्तार

कम बारिश से Rice Output 6.5 Percent घटने का अनुमान, 5.96 करोड़ टन स्टॉक देगा राहत

Abhishek Sharma के 30 गेंद में शतक से भारत ने Afghanistan को 127 रन से हराया

उत्तराखंड में Adani Power को क्यों मिली 1320 मेगावाट की परियोजना, सरकार ने दी सफाई