सुरजेवाला पर बरसे राजीव रंजन, बोले- गुमराह न करें, स्वास्थ्य के क्षेत्र में बिहार सरकार ने किया है उत्तम प्रबंधन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 31, 2020

पटना। जदयू प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने कहा कि कांग्रेस महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला ने बिहार के स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर जो सवाल खड़े किए हैं एवं डिग्री के आधार पर नौकरियों को दिए जाने की बात कही है वह हास्यास्पद है। दरअसल, बिहार में किसी नई सरकार को बनना है तो वह नीतीश कुमार जी के नेतृत्व में एनडीए की सरकार बनेगी ऐसा जनता ने मन बना लिया है तो इसीलिए बिहार में मुख्यमंत्री पद के लिए फिलहाल तो कोई वैकेंसी है ही नहीं। उन्होंने आगे कहा कि डिग्री के आधार पर नौकरी देना बिहार के स्वास्थ्य व्यवस्था के साथ, इससे क्रूर कोई मजाक हो ही नहीं सकता है। किसी चिकित्सक को चिकित्सकीय कसौटी पर खरे बिना उसे नौकरी दे देना ऐसा हास्यास्पद कार्य सिर्फ और सिर्फ कांग्रेस ही कर सकती है। 

 इसे भी देखें: CM नीतीश कुमार का नया दांव, बोले- आबादी के अनुरूप मिले आरक्षण

प्रमुख खबरें

Gen Z युवा तनाव छिपाने के लिए ले रहे AI Chatbots का सहारा, Health Experts ने दी चेतावनी

प्रोटेस्ट के बीच सुप्रीम कोर्ट के वकीलों को दिल्ली पुलिस बस में भरकर कहां ले जा रही थी? तुरंत एक्शन में आए CJI सूर्यकांत

AFC U17 Women Asian Cup: मलेशिया से ड्रॉ भी भारत को दिला देगा टूर्नामेंट का टिकट

CJP के संस्थापक अभिजीत दिपके की दादी का निधन, हिंगोली जाने पर संशय बरकरार