Rajkot Fire Incident : गेम जोन का सह-मालिक गिरफ्तार, मामले में कुल गिरफ्तारियों की संख्या बढ़कर हुई 10

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 14, 2024

 गुजरात पुलिस ने राजकोट गेम जोन के सह-मालिक को गिरफ्तार किया है, जिसके बाद इस मामले में गिरफ्तार किए गए लोगों की संख्या बढ़कर 10 हो गई। शुक्रवार को एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

पिछले महीने गेम जोन में आग लगने से 27 लोगों की मौत हो गई थी। अधिकारी ने बताया कि टीआरपी गेम जोन के छह मालिकों में से एक अशोक सिंह जडेजा ने बृहस्पतिवार शाम को पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। जिस जमीन पर गेम जोन बना था, जडेजा उसका मालिक है। वह 25 मई को गुजरात के राजकोट शहर में आग लगने के बाद से फरार था।

राजकोट पुलिस आयुक्त ब्रजेश कुमार झा ने शुक्रवार को जडेजा के आत्मसमर्पण करने की पुष्टि की। जडेजा अपराध शाखा की हिरासत में हैं। पुलिस ने इससे पहले गेम जोन के पांच सह-मालिकों और एक प्रबंधक को गिरफ्तार किया था।

पुलिस ने राजकोट के टाउन प्लानिंग ऑफिसर (टीपीओ) एम डी सागथिया, सहायक टीपीओ मुकेश मकवाना व गौतम जोशी और कलावड रोड अग्निशमन केंद्र के पूर्व स्टेशन अधिकारी रोहित विगोरा सहित चार सरकारी अधिकारियों को भी हिरासत में लिया।

जांच के दौरान यह पुष्टि हुई कि सह-मालिकों में से एक प्रकाश हिरेन की आग में झुलसकर मौत हो गई थी क्योंकि जब गेम जोन में आग लगी तब वह अंदर ही मौजूद था। प्रकाश हिरेन का नाम प्राथमिकी में दर्ज था और वह अग्निकांड के बाद से लापता था।

प्रमुख खबरें

Odisha Pharma Summit | भुवनेश्वर में 16 दिसंबर को होगा ‘ओडिशा फार्मा समिट’

दिल्ली में फिर छाया घना ज़हरीला स्मॉग, AQI गंभीर श्रेणी में बरकरार, कम विज़िबिलिटी के कारण उड़ानों पर भारी असर!

पहलगाम आतंकी हमले का सच अब आएगा सबके सामने बाहर, NIA की चार्जशीट खोलेगी पाकिस्तान के आकाओं का सच?

कर्नाटक के अथानी में वीर शिवाजी महाराज की 25 फीट की प्रतिमा स्थापित, Jyotiraditya Scindia ने किया अनावरण