Rajkot Game Zone fire: अदालत ने चार अधिकारियों को 12 जून तक पुलिस हिरासत में भेजा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 01, 2024

गुजरात में राजकोट की एक अदालत ने शहर के एक ‘गेम जोन’ में आग लगने की घटना के सिलसिले में शुक्रवार को चार अधिकारियों को 12 जून तक पुलिस हिरासत में भेज दिया।

अधिकारियों की रिमांड का अनुरोध करते हुए सरकारी वकील तुषार गोकानी ने अदालत को बताया कि सगाथिया को 2023 से ही पता था कि गेम जोन अवैध है और इसे कानून के अनुसार ध्वस्त कर दिया जाना चाहिए, लेकिन उन्होंने कोई कार्रवाई नहीं की।

उन्होंने कहा कि सगाथिया और उनके दो कनिष्ठ अधिकारियों की हिरासत की आवश्यकता है ताकि इस घटना के कारणों के बारे में अधिक जानकारी प्राप्त की जा सके। गोकानी ने कहा कि वेल्डिंग की चिंगारी से गेम जोन में आग लगी थी, जिसमें 27 लोगों की मौत हो गई।

उन्होंने कहा कि आग लगने की सूचना मिलने पर विगोरा और उनकी दमकल टीम मौके पर पहुंची थी। उन्होंने अदालत का ध्यान इस तथ्य की ओर आकर्षित किया कि सितंबर 2023 में वेल्डिंग कार्य के कारण इसी गेम जोन में एक छोटी आग लगने की घटना हुई थी और उस समय भी फायर स्टेशन अधिकारी के रूप में विगोरा ही मौके पर पहुंचे थे और आग बुझाई थी।

गोकानी ने कहा कि विगोरा को पता था कि गेम जोन अग्निशमन विभाग से बिना अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) के संचालित हो रहा था, लेकिन उन्होंने कोई कार्रवाई नहीं की।

प्रमुख खबरें

Odisha के Balasore में Subarnarekha River का कहर, 129 गांव डूबे और हाई अलर्ट

Pushkar Singh Dhami ने 26 अल्पसंख्यक संस्थानों को दी मान्यता, बाजपुर में 5 मदरसे सील

Asian Games के लिए Sports Ministry ने 503 खिलाड़ियों और 246 अधिकारियों के दल को दी हरी झंडी

Nepal Flood: भारत ने भेजी 5वीं राहत खेप, 166 भारतीय सुरक्षित निकाले गए