राजकुमार राव बोले, ईमानदार और मेहनती अभिनेत्री हैं जाह्नवी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 13, 2019

मुम्बई। राजकुमार राव नयी अभिनेत्री जाह्नवी कपूर के पेशेवर अंदाज और मेहनती स्वभाव से प्रभावित हैं। वह ‘रूह-अफजा’ फिल्म में जाह्नवी के साथ नजर आयेंगे। डर औ हास्य वाली इस फिल्म की शूटिंग फिलहाल आगरा में चल रही है। इससे पहले मनाली में इसकी शूटिंग बनी थी। राजकुमार और जाह्नवी की जोड़ी की यह पहली फिल्म है। उसका निर्देशन हार्दिक मेहता कर रहे हैं।

जाह्नवी के साथ काम करने का अपना अनुभव साझा करते हुए राजकुमार ने एक बयान में कहा, ‘‘जाह्नवी अद्भूत हैं। वह ईमानदार और मेहनती अभिनेत्री हैं। मैं समझता हूं कि हमने ‘धड़क’ में उन्हें देखा है जो उनकी मेधा का संकेत है और एक तरह वह उससे भी कहीं अधिक मेधावी हैं।’’ 

इसे भी पढ़ें: पंजाबी अभिनेता जस्सी गिल ने बॉलीवुड फिल्म ‘पंगा’ की शूटिंग पूरी की

दिनेश विजान और मृगदीप सिंह लांबा मिलकर यह फिल्म बना रहे हैं। यह फिल्म गीत गाने वाले एक भूत के इर्द-गिर्द घूमती है जो दुल्हन को सुला देता है ताकि वह दुल्हन को अपना बना ले। ‘रूह-अफजा’ मार्च,2020 में रिलीज होगी।

प्रमुख खबरें

मोदी का वादा याद दिलाकर जम्मू-कश्मीर विधानसभा में प्रस्ताव पेश: उमर अब्दुल्ला ने केंद्र से मांगा पूर्ण राज्य का दर्जा

Mandar Hill Harassment Incident | बिहार के टूरिस्ट स्पॉट मंदार हिल पर महिला से बर्बरता और छेड़छाड़, 6 लोगों पर केस दर्ज; वीडियो वायरल

India Vs West Indies 2026 | वेस्टइंडीज़ सीरीज़ में यशस्वी जायसवाल को प्लेइंग XI में मिलेगा मौका? पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने दिए अहम संकेत

Ajit Doval से क्या मांग रहे राहुल गांधी? क्यों पीछे पड़ी कांग्रेस, हैरान कर देगी वजह!