राजकुमार राव और कृति सनेन की नयी फिल्म घोषणा, इस दिन से शुरू होगी शूटिंग

By रेनू तिवारी | Oct 19, 2020

हाल ही में बॉलीबुड एक्टर राजकुमार राव की फिल्म छलांग का ट्रेलर रिलीज हुआ है। राजकुमार राव ने फिल्म छलांग की शूटिंग अनलॉक के दौरान पूरी की और अब फिल्म अमेजन प्राइम पर रिलीज होने के लिए तैयार है। छलांग के बाद राजकुमार राव ने तुरंत अपनी नयी फिल्म की घोषणा कर दी। फिल्म में एक्ट्रेस कृति सेनन राजकुमार के अपोजिट नजर आएंगी।

इसे भी पढ़ें: विवादों के बीच रिलीज हुआ' लक्ष्मी बम' के पहले सॉन्ग 'बुर्ज खलीफा' का टीजर, देखें वीडियो

बॉलीवुड क्रिटिक्स तरण आदर्श ने ट्विटर पर यह खबर साझा की। उन्होंने लिखा, दिग्विजय विजान की अगली फिल्म की शूटिंग राजकुमार राव और कृति सेनन 30 अक्टूबर 2020 से चंडीगढ़ में शूटिंग शुरू करेंगे। कॉस्टार आपारशक्ति खुराना, परेश रावल, रत्ना पाठक होगें। अभिषेक जैन द्वारा निर्देशित  फिल्म के शीर्षक की जल्द ही घोषित किया जाएगी।

राजकुमार राव और कृति सेनन ने इससे पहले 2017 की फिल्म बरेली की बर्फी में स्क्रीन स्पेस साझा किया था। छोटे शहर की प्रेम कहानी ने कई दिलों को छुआ था और आलोचकों द्वारा भी सराहना की गई थी।


यह चौथी बार है जब राजकुमार राव निर्माता दिनेश विजान की फिल्म में काम कर रहे हैं। अभिनेता ने इससे पहले स्त्री , और मेड इन चाइना जैसी फिल्मों में काम किया है। राजकुमार राव और दिनेश विजान की फिल्म रूही अफज़ाना को रिलीज़ किया जाना बाकी है। यह फिल्म इस साल जून में रिलीज़ होने की उम्मीद में थी। हालाँकि, कोरोनावायरस महामारी के कारण रिलीज़ डेट को आगे के लिए टाल दिया गया। रूही अफज़ाना ने जान्हवी कपूर की मुख्य भूमिका है।

प्रमुख खबरें

Navi Mumbai: 3404 SIR Form मामले में 5 BLO Suspend, BJP Worker के खिलाफ Kharghar में FIR दर्ज

Neeraj Chopra Asian Games से बाहर, अभ्यास के दौरान टखने में लगी चोट

Neeraj Chopra को बड़ा झटका! टखने में चोट से Asian Games और Diamond League से बाहर

खरगे के शुद्धीकरण पर Rahul Gandhi का प्रहार, PM Modi से की मामले में FIR दर्ज करने की मांग