राजकुमार राव ने किया है अद्भुत काम: सौरव गांगुली ने अपनी बायोपिक 'Dada' के फर्स्ट लुक की दिल खोलकर की तारीफ

By रेनू तिवारी | Jul 09, 2026

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज क्रिकेटर सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) के जन्मदिन के खास मौके पर बुधवार (8 जुलाई) को उनकी बहुप्रतीक्षित बायोपिक 'Dada: The Sourav Ganguly Story' से अभिनेता राजकुमार राव का पहला लुक (First Look Poster) जारी कर दिया गया। इस पोस्टर के साथ ही मेकर्स ने फिल्म की आधिकारिक रिलीज डेट का भी एलान कर दिया है, जिसने क्रिकेट और सिनेमा प्रेमियों के बीच उत्साह बढ़ा दि

लॉर्ड्स की बालकनी का वो ऐतिहासिक पल हुआ ताजा

सौरव गांगुली ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो साझा कर देश-दुनिया से मिले जन्मदिन की शुभकामनाओं के लिए फैंस का आभार जताया और साथ ही अपनी बायोपिक के फर्स्ट लुक पर प्रतिक्रिया दी। वीडियो में उन्होंने कहा: "आप सभी को जन्मदिन की इन सच्ची शुभकामनाओं के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद। साल दर साल पूरे देश और दुनिया से इतना प्यार मिलना मुझे बेहद भावुक कर देता है। आज मेरी बायोपिक का फर्स्ट लुक भी लॉन्च किया गया है। राजकुमार, मुझे लगता है कि उन्होंने एक अद्भुत काम किया है। यह मेरे लिए और भी खास है क्योंकि यह लुक मुझे 2002 के नेटवेस्ट फाइनल (NatWest Final) और लॉर्ड्स की उस बालकनी (Lord's Balcony) के ऐतिहासिक पल में वापस ले जाता है, जिसे राजकुमार और फिल्म के क्रू ने बेहद खूबसूरती से रीक्रिएट किया है।"

इसे भी पढ़ें: चोरी चोर की होती है, घर की नहीं, राम मंदिर विवाद पर अयोध्या पहुंचे अनुपम खेर का बड़ा बयान, कहा- सनातन की पवित्रता कम नहीं होगी

कब रिलीज होगी 'Dada: The Sourav Ganguly Story'?

क्रिकेट जगत के सबसे आक्रामक कप्तानों में शुमार सौरव गांगुली के सफर को दर्शाने वाली यह फिल्म अगले साल 14 मई, 2027 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। फिल्म का फर्स्ट लुक पोस्टर साझा करते हुए राजकुमार राव ने भी कैप्शन में लिखा, "हमारे प्यारे दादा को जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई। @souravganguly"

दादा: द सौरव गांगुली स्टोरी - क्रू की जानकारी

बायोग्राफ़िकल ड्रामा 'दादा: सौरव गांगुली स्टोरी' भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली के सफ़र पर आधारित है। इसे विक्रमादित्य मोटवाने ने डायरेक्ट किया है और लव रंजन और अंकुर गर्ग ने प्रोड्यूस किया है। इसे लव फिल्म्स के बैनर तले गुलशन कुमार, भूषण कुमार, टी-सीरीज़ और DBL द्वारा प्रस्तुत किया गया है।

Entertainment News Hindi Today only at Prabhasakshi  

View this post on Instagram

A post shared by SOURAV GANGULY (@souravganguly)

प्रमुख खबरें

Privacy Violation: दिल्ली हाईकोर्ट ने Abhijit Iyer-Mitra और मीडिया आउटलेट्स को जारी किया समन, मांगा जवाब

JPSC Civil Services Exam में धांधली की गूंज, Supreme Court ने केंद्र और झारखंड सरकार को भेजा नोटिस

NIA Investigation या मौलिक अधिकार? म्यांमार केस में 180 दिन की Custody पर Delhi HC सुनाएगा फैसला

Kerala Police ने पत्नी का अश्लील वीडियो अपलोड करने वाले पति को किया गिरफ्तार