राजकुमार राव अभिनीत ‘मालिक’ ने पहले ‘वीकेंड’ पर 15.02 करोड़ रुपये कमाए

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 14, 2025

राजकुमार राव अभिनीत ‘मालिक’ ने तीन दिनों में देशभर के सिनेमा घरों से कुल 15 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। निर्माताओं ने सोमवार को यह घोषणा की। कुमार तौरानी की ‘टिप्स फिल्म’ और जय शेवक्रमणी की ‘नॉर्दर्न लाइट्स फिल्म्स’ द्वारा निर्मित ‘मालिक’ का निर्देशन ‘भक्षक’ फिल्म से प्रसिद्ध हुए पुलकित ने किया है।

‘शाहिद’, ‘न्यूटन’, ‘स्त्री’ और ‘श्रीकांत’ जैसी फिल्मों में अपने अभिनय के लिए पहचाने जाने वाले राव ‘मालिक’में एक गैंगस्टर का किरदार निभा रहे हैं। निर्माता कंपनी ने अपने आधिकारिक ‘एक्स’ हैंडल पर फिल्म पोस्टर के साथ एक पोस्ट साझा कर सिनेमा घरों की टिकट खिड़की पर हुई कमाई की जानकारी दी।

‘मालिक’ ने पहले दिन देशभर में टिकट खिड़की पर 4.02 करोड़ की कमाई के साथ खाता खोला और दूसरे दिन 5.45 करोड़ रुपये कमाए। फिल्म अब तक कुल 15.02 करोड़ रुपये की कमाई कर चुकी है। ‘मालिक’ में मानुषी छिल्लर भी हैं। फिल्म का संगीत सचिन-जिगर और केतन सोढ़ा ने दिया है।

प्रमुख खबरें

12 करोड़ की बड़ी कुर्बानी, Rishabh Pant की Delhi Capitals में वापसी, BCCI की मुहर का इंतजार!

मुझे Delhi Police गिरफ्तार करने वाली है..., Abhijeet Dipke का Jail Bharo Andolan का आह्वान, Jantar Mantar पर बढ़ा तनाव

भारत से पहली बार कांपा चीन, पुतिन के गुरु बोले हिंदू आ रहे हैं!

Bihar को मिलेगी नई पहचान, Patna का JP Ganga Path बनेगा World-Class Tourism Hub