मतदान से पहले लखनऊ सीट पर सहज नजर आ रहे राजनाथ सिंह

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 04, 2019

लखनऊ। केन्द्रीय गृह मंत्री एवं भाजपा प्रत्याशी राजनाथ सिंह लखनऊ लोकसभा सीट पर सहज स्थिति में नजर आ रहे हैं। इस सीट पर 1991 से भाजपा का कब्जा है। इस बार राजनाथ के सामने सपा-बसपा गठबंधन प्रत्याशी पूनम सिन्हा और कांग्रेस प्रत्याशी प्रमोद कृष्णम हैं। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने इस सीट पर पांच बार जीत दर्ज की थी। राजनाथ 2014 में भी लखनऊ सीट से विजयी हुए थे। उत्तर प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने बताया कि राजनाथ सिंह को कोई चुनौती नहीं है।

इसे भी पढ़ें: मोदी सरकार के नेतृत्व में देश की हर क्षेत्र में ताकत बढी है: राजनाथ

पूनम सिन्हा अभिनेता से नेता बने शत्रुघ्न सिन्हा की पत्नी हैं। वह हाल ही में सपा में शामिल हुई हैं। राजनाथ ने 2014 के चुनाव प्रचार में कहा था कि वाजपेयी ने उन्हें अंगवस्त्रम उपहारस्वरूप दिया है। दिलचस्प बात है कि कांग्रेस के प्रमोद कृष्णम मतदाताओं से वायदा कर रहे हैं कि वह गुजरात में सरदार पटेल की प्रतिमा की तर्ज पर वाजपेयी की विशाल प्रतिमा लगवाएंगे। कृष्णम स्वयंभू आध्यात्मिक गुरू हैं। वह 2014 का चुनाव संभल लोकसभा सीट से लड़े थे।

इसे भी पढ़ें: एयर स्ट्राइक पर कांग्रेस ने पूछा कितने मरे? जवाब- बहादुर लाशें नहीं गिनते, लाश गिद्ध गिनते हैं

लखनऊ में चुनाव प्रचार शांतिपूर्ण ढंग से चल रहा है। स्वयं शत्रुघ्न और बेटी बालीवुड अभिनेत्री पूनम के प्रचार में आ चुके हैं। राजनाथ 2000 से 2002 के बीच उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रह चुके हैं। वह मंदिर जा रहे हैं और मुस्लिम धर्मगुरूओं से भी भेंट कर रहे हैं। पूनम भी मुस्लिम नेताओं से मिल रही हैं। शुक्रवार को सोनाक्षी के रोडशो में लखनऊवासी उमड़ पड़े थे।

प्रमुख खबरें

Avada Energy को सौर परियोजना के लिए SBI से 1,190 करोड़ रुपये का मिला ऋण

ओस के कारण हमारे लिए परिस्थितियां मुश्किल हो गयी: Ruturaj Gaikwad

Thomas Cup : इंडोनेशिया से 1-4 से हारा भारत, ग्रुप सी में दूसरे स्थान पर रहा

Haryana: अनिल विज का अंबाला में फिर छलका दर्द, बोले- अपनी ही पार्टी में बेगाना हुआ, पर अपनों से ज्यादा काम करूंगा