अलग अंदाज में दिखे राजनाथ, भोजपुरी में दिया भाषण, खुद को गुजरात का बेटा बताते हुए कहा- मेरी मां का नाम गुजराती देवी

By अभिनय आकाश | Sep 03, 2021

केंद्रीय रक्षा मंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता राजनाथ सिंह गुजरात दौरे पर पहुंचे। जहां उनका अलग ही अंदाज देखने को मिला। राजनाथ सिंह ने भोजपुरी में भाषण दिया वहीं खुद को गुजरात का बेटा भी बताया। जहां उन्होंने विपक्षी दलों को निशाने पर लेते हुए कहा कि कांग्रेस और राहुल गांधी ने अनावश्यक राफेल का मुद्दा बनाया। नतीजा क्या हुआ? राफेल फ्रांस में तैयार हो गए। राफेल भारत में लैंड भी कर गए मगर राहुल जी अभी भी 'Take off' नही कर पाए है। 

राजनाथ सिंह ने कहा कि बीजेपी लोगों के स्वाभिमान का पूरा ख्याल रखती है। कांग्रेस के समय में पाकिस्तान की गोलीबारी के सामने सफेद झंडा दिखाया जाता था। अब भारतीय फौज रोज 2-3 आतंकवादी को मार रही है। सिंह ने कहा कि आज गुजरात के बेटे ने देश का नाम दुनिया में ऊंचा किया। उन्होंने कहा कि जिस मां की कोख से में पैदा हुआ हुं उस माँ का नाम ही गुजराती देवी था। मैं गुजराती का बेटा हूं। राजनाथ सिंह ने इस दौरान भोजपुरी में भी भाषण दिया। 

इसे भी पढ़ें: पीएम मोदी के सत्ता संभालने के बाद जम्मू कश्मीर को छोड़कर देश में कोई बड़ा हमला नहीं हुआ: राजनाथ सिंह

 ढांचा ढहने के बाद कर दी तीन सरकार कुर्बान

भाजपा नेता ने कहा कि हम जो वादा करते हैं, उसे हमेशा निभाते हैं। ये बस चुनावी नारे नहीं होते... यह हमारी सांस्कृतिक प्रतिबद्धता है। अब कोई भी शक्ति भव्य राममंदिर का निर्माण नहीं रोक सकती है। ढांचा ढहने के बाद हमने अपनी तीन सरकारें कुर्बान कर दी थी। केंद्र ने हमारी तीन सरकारों को बर्खास्त कर दिया था लेकिन हमने कभी अपनी प्रतिबद्धता एवं आंदोलन में कोई ढील नहीं आने दी।

प्रमुख खबरें

आसाराम को झटका, नाबालिग से रेप केस में अंतरिम जमानत से सुप्रीम कोर्ट का इनकार

Vanakkam Poorvottar: क्या Nagaland Border पर Illegal Mining ने बदला Dikhow River का रुख? Assam में विनाशकारी बाढ़ के कारणों को लेकर राजनीति तेज

अगर देश Hindu Rashtra बना तो सबसे बड़ा खतरा! सिद्धारमैया के बेटे दी चेतावनी

Aryabhatt Ka Zero Movie Review | उम्मीद, संघर्ष और आत्मसम्मान की इमोशनल कहानी, हिमांश कोहली और नीरज सूद का दमदार अभिनय