Uttrakhand में बोले राजनाथ सिंह, UCC को लेकर विवाद क्यों, यह हमारे देश के Directive Principles का हिस्सा

By अंकित सिंह | Jun 19, 2023

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज उत्तराखंड दौरे पर हैं। उत्तराखण्ड में उन्होंने प्रबुद्ध जन सम्मेलन को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उत्तराखण्ड को नौ महत्वाकांक्षी परियोजनाएं दी है जिन्हें उन्होंने नवरत्न का नाम दिया है। इन नवरत्न परियोजनाओं पर आज काम तेजी से चल रहा है। उदाहरण के लिए ऋषिकेश-कर्ण प्रयास रेल परियोजना का काम चल रहा है। इसी तरह टनकपुर-बागेश्वर रेलवे लाईन का भी काम शुरू हो रहा है। 

उत्तराखण्ड के विकास पर फोकस

राजनाथ सिंह ने कहा कि उत्तराखण्ड में इंफ्रा के विकास पर भाजपा सरकारों का कितना बड़ा फोकस है उसका पता इसी बात से चलता है कि साल 2014 में उत्तराखण्ड में रेलवे का बजट था मात्र 200 करोड़ जो आज बढ़कर 5000 करोड़ रूपए हो गया है। उन्होंने कहा कि मॉर्गन स्टेनली के अनुसार 2027 तक भारत पाँच ट्रिलियन डॉलर के साथ दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था होगा। उन्होंने कहा कि रक्षा उत्पादन देश में एक लाख करोड़ के पार। पहले रक्षा निर्यात एक हज़ार करोड़ से भी कम अब निर्यात 16000 करोड़ रुपये के रिकॉर्ड स्तर पर। जल्द ही देश में रक्षा निर्यात 20000 करोड़ रुपये के पार हो जायेगा। 

इसे भी पढ़ें: Soul of Steel का समापन, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने किया था लॉन्च, जानें इसका उद्देश्य

UCC पर बड़ी बात

समान नागरिक संहिता को लेकर बड़ी बात कहते हुए रक्षा मंत्री ने कहा कि यूनिफ़ॉर्म सिविल कोड हमारे देश के डायरेक्टिव प्रिंसिपल्स का हिस्सा है। इस पर विवाद क्यों? गोवा में यह पहले से ही लागू है। मैं बधाई देता हूँ मुख्यमंत्री पुष्कर धामी जी को जिन्होंने इस दिशा में पहल की है। अब विधि आयोग इस बारे में पूरे देश में राय ले रहा है। उन्होंने कहा कि हम समाज के सभी वर्गों के बीच सामाजिक सौहार्द चाहते हैं। हम पूरे समाज को साथ लेकर चलना चाहते हैं। कई बार आगे बढ़ते भारत को देख राष्ट्रविरोधी ताक़तें सक्रिय हो जाती हैं। उनसे सावधान रहने की ज़रूरत है। 

प्रमुख खबरें

Tihar Jail में गैंगस्टर नवीन बाली और ढिल्लू का हंगामा, अधिकारियों से की हाथापाई

बिहार में बाढ़ नियंत्रण के लिए Water Grid और गाद निकासी जरूरी: Nitin Gadkari

West Bengal में स्कूली पाठ्यक्रम में बदलाव की तैयारी, Shyama Prasad Mukherjee पर शामिल होगा पाठ

ICC ODI World Cup 2027 Schedule: ऑस्ट्रेलिया से पहला मैच, 10 अक्टूबर को भिड़ेंगे भारत और पाकिस्तान