राजनाथ ने किया साफ, उत्तर प्रदेश में योगी ही होंगे भाजपा के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार

By अंकित सिंह | Jun 18, 2021

उत्तर प्रदेश भाजपा में चल रहे बदलाव की खबर के बीच राजनाथ सिंह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लेकर बड़ा बयान दिया है। राजनाथ सिंह ने यूपी चुनाव और सीएम योगी को लेकर उठ रहे कई सवालों के जवाब दिए है। राजनाथ ने साफ तौर पर कहा कि अगले साल उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में योगी आदित्यनाथ ही सीएम पद के उम्मीदवार होंगे। एक निजी चैनल से बातचीत करते हुए राजनाथ ने योगी आदित्यनाथ के कामकाज पर संतुष्टि जताई ।लखनऊ से सांसद राजनाथ सिंह ने कहा कि योगी आदित्यनाथ ने अपने कार्यकाल में बहुत अच्छा काम किया है।

इसे भी पढ़ें: भारत शांति का ‘पुजारी’ है लेकिन किसी भी आक्रामकता का जवाब देने में सक्षम है : राजनाथ सिंह

आपको बता दें कि योगी आदित्यनाथ के चेहरे पर चुनाव होगा या नहीं होगा इसको लेकर नया मोड़ तब आया जब उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा था कि उनके पास इसका जवाब नहीं है कि आगामी चुनाव में मुख्यमंत्री पद का चेहरा कौन होगा। मौर्य ने कहा था कि बीजेपी एक लोकतांत्रिक पार्टी है और इसका संसदीय दल की बैठक में ही निर्णय लिया जाता है। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि वर्तमान में योगी आदित्यनाथ राज्य के मुख्यमंत्री हैं। उनके नेतृत्व में सरकार चल रही है और कोई समस्या नहीं है। 

प्रमुख खबरें

Womens Asia Cup से पहले Pakistan को बड़ा झटका, Najiha Alvi चोटिल होकर बाहर, Sadaf Shamas की हुई एंट्री

England Cricket में बड़ा बवाल, Nightclub के बाहर हथकड़ी में दिखे Brydon Carse टेस्ट मैच से बाहर

हरियाणा में Godrej Group का मेगा प्लान, 20,000 करोड़ के Investment से खुलेंगे 40,000 Jobs के नए द्वार

Larsen & Toubro को Middle East में मिला ₹15,000 करोड़ का Mega Project, बढ़ेगी कंपनी की ताकत