राजनाथ ने उत्तराखंड किया चुनावी प्रचार, कहा- PM मोदी ने दिया को भ्रष्टाचार-मुक्त सरकार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 02, 2019

पिथौरागढ/गोपेश्वर/कोटद्वार। केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार को उत्तराखंड के पिथौरागढ, गोपेश्वर, कोटद्वार और झबरेडा में कई रैलियों को संबोधित किया। कांग्रेस को भाजपा से शासन करने का तरीका सीखने को कहते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि देश को विकास के पथ पर ले जाने में अग्रणी भूमिका निभाने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मंत्रिमंडल में किसी भी मंत्री पर भ्रष्टाचार को कोई आरोप नहीं लगा। पिथौरागढ के डीएस बिष्ट मैदान पर आयोजित एक चुनावी सभा में सिंह ने कहा, 'वर्ष 2013 में दुनिया की अर्थव्यवस्थाओं की सूची में 11 वें पायदान पर खड़ा भारत पहले ही छठे पायदान पर पहुंच चुका है और अगले छह महीनों में वह सूची में पांचवें स्थान पर आ जायेगा।’’  सिंह अल्मोडा (सुरक्षित) सीट से भाजपा प्रत्याशी और केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा के समर्थन में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। 

इसे भी पढ़ें: भाजपा ने खेला हिंदू कार्ड, कहा- कांग्रेस ने हिंदुओं को आतंकवाद से जोड़ा

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की प्रशंसा करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि वह देश के एकमात्र मुख्यमंत्री हैं जिन्होंने प्रदेश के हर परिवार के लिये अटल आयुष्मान योजना की शुरूआत की। गोपेश्वर में एक रैली में अपने संबोधन की शुरूआत कोर्ट रूम में शपथ की तरह करते हुए सिंह ने कहा कि मैं जो भी बोलूंगा, सच बोलूंगा, सच के सिवा कुछ नहीं बोलूंगा। उन्होंने कहा, 'पहले वाले आंखों में धूल झोंक कर चले गए। हम आंख से आंख मिला कर बात करते हैं और सच बोलते हैं। पिछले 70 साल में कई दलों की सरकार आयी लेकिन मोदी और (अटल बिहारी) बाजपेयी की सरकार के दौरान किसी भी मंत्री के दामन पर भ्रष्टाचार का दाग नहीं लगा।' उन्होंने कहा, ' पहले सीमा पर गोलियां चलती रहती थी और हमारे सैनिक सफेद झंडा हिला कर गोलियां खाते रहते थे। यह परम्परा हमने बंद करायी। गोली का जवाब गोली से देने के स्टैडिंग आदेश दिए गए हैं। आतंकवादी घटनाओं के बाद हमने हमने देश की सीमा से बाहर आतंकवादी ठिकानों की पहचान कर उन्हें नष्ट किए।' बालाकोट की एयरस्ट्राईक को लेकर सवाल उठाने वालों पर कटाक्ष करते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि युद्ध वीर लाशें नही गिनते, जो गिद्ध होता है वहीं लाश गिनता है।

प्रमुख खबरें

जमुई मामले में Samrat Choudhary के खिलाफ POCSO FIR की मांग, सचिवालय थाने पहुंचीं Misa Bharti

Uttarakhand में भारी बारिश का Red Alert, CM Pushkar Singh Dhami ने 24 घंटे सतर्क रहने के दिए निर्देश

Punjab में चार वर्षों में आया 1.89 लाख करोड़ का निवेश, CM Bhagwant Mann ने दी जानकारी

Manipur में बंद और नाकेबंदी से हर दिन 25-30 करोड़ रुपये के राजस्व का नुकसान: CM Y Khemchand