राजनाथ ने ओडिशा में 1942 के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 17, 2019

भद्रक (ओडिशा)। केंद्रीय गृह मंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता राजनाथ सिंह ने रविवार को ओडिशा के भद्रक जिले का दौरा किया और 1942 में अंग्रेज पुलिस की गोलीबारी में शहीद होने वालों को श्रद्धांजलि अर्पित की। सिंह का जिले में एक जनसभा को संबोधित करने और भाजपा के बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं की एक बैठक लेने का भी कार्यक्रम है।

यह भी पढ़ें: आपके दिलों के साथ-साथ मेरे दिल में भी आग दहक रही है: मोदी

अमृतसर में जलियांवाला बाग नरसंहार की तरह ही ओडिशा के भद्रक जिले में स्थित एक दूरदराज गांव इराम में अंग्रेज शासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के लिए एकत्रित हुई भीड़ पर अंग्रेज पुलिस द्वारा की गई गोलीबारी में 29 लोग मारे गए थे। सिंह ने भद्रक नगर के बाहरी इलाके में एक जनसभा को संबोधित करने के लिए जाने से पहले यहां भद्र काली मंदिर में दर्शन किया।

प्रमुख खबरें

NIA कोर्ट ने PFI के 4 सदस्यों को शशिकुमार मर्डर केस में सुनाई उम्रकैद

AIIMS Nagpur: सुरक्षा के आश्वासन के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

Odisha School Textbooks में मिलीं 1741 गलतियां, सरकार ने पूर्व निदेशक सहित चार को किया निलंबित

S Jaishankar ने नाविकों पर हमलों को बताया अस्वीकार्य, Liberia के साथ मिलकर बनाया मित्र समूह