चीन और पाकिस्तान को सख्त चेतावनी देते हुए राजनाथ बोले- यदि कोई युद्ध हुआ, तो भारत बनेगा विजेता

By अंकित सिंह | Jul 24, 2022

पाकिस्तान और चीन के साथ भारत के रिश्ते तनाव भरे रह रहे हैं। 2020 में लद्दाख में हुई घटना के बाद से भारत और चीन के बीच के टकराव में लगातार बढ़ोतरी हुई है। अब तक भारत और चीन के बीच 16 दौर की बातचीत हो चुकी है। लेकिन कोई ठोस समाधान नहीं निकल सका है। चीन लगातार एलएसी पर अपनी विस्तार वाली सोच को बढ़ाने में जुटा हुआ है। वहीं, पाकिस्तान आतंकवाद के जरिए भारत के खिलाफ लगातार साजिश रचता रहता है। इन सबके बीच रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज एक बार फिर से दुश्मन देशों को बड़ी चेतावनी दे दी है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने साफ तौर पर कहा कि ‘हम पर बुरी नजर डालने वाला कोई भी हो’ भारत मुंहतोड़ जवाब देने के लिए तैयार है। इतना ही नहीं, जम्मू-कश्मीर दौरे पर गए रक्षा मंत्री ने विश्वास जताते हुए कहा कि यदि आज के समय में कोई युद्ध हुआ तो भारत विजेता बनकर वह भरेगा। 

इसे भी पढ़ें: लश्कर-ए-तैयबा ने कश्मीर से चार आंतकियों को जम्मू के पीर पंजाल भेजा, सुरक्षाबल धर-पकड़ में जुटे

रक्षा मंत्री ने आगे कहा कि वर्ष 1965 और 1971 के प्रत्यक्ष युद्धों में हार का स्वाद चखने के बाद पाकिस्तान ने छद्म युद्ध का रास्ता अपनाया। दो दशकों से अधिक समय तक इसने ‘एक हजार घावों के साथ भारत को लहूलुहान’ करने की कोशिश की, लेकिन हर बार हमारे बहादुर सैनिकों ने दिखाया है कि कोई भी भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता को भंग नहीं कर सकता है। सिंह ने राष्ट्र को आश्वस्त करते हुए कहा कि सशस्त्र बल भविष्य की सभी चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान और चीन के साथ युद्ध के दौरान जम्मू-कश्मीर के लोग अपनी सेना के साथ खड़े रहे। उन्होंने कहा कि कोई हिंदू हो या मुस्लिम, सभी अपनी सेना के साथ खड़े हैं और इसे हम भूल नहीं सकते।

प्रमुख खबरें

Captain Smit Machhar पर कॉकपिट में हमले की जांच करेगी NIA, केंद्र का निर्देश

Thane में झील सौंदर्यीकरण गारंटी पत्र के बदले 7.5 लाख रुपये घूस लेते सरपंच गिरफ्तार

West Bengal में ERSS-112 सेवा शुरू, Suvendu Adhikari ने पुलिस प्रतिक्रिया सुधारने का दिया निर्देश

CJP की लीगल हेड पहुंचीं साकेत कोर्ट, CEC विरोध से रोकने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग