UP Election 2022 । राजनाथ बोले- भारत की तरफ किसी ने आंख उठाकर देखने की भी कोशिश की तो...

By अंकित सिंह | Feb 18, 2022

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज है। इन सब के बीच आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह लखनऊ पहुंचे थे। अपने संसदीय क्षेत्र लखनऊ में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए एक बार फिर से राजनाथ सिंह ने जोर देते हुए कहा कि भारत का मस्तक ऊंचा हुआ है। अपने संबोधन में राजनाथ सिंह ने कहा कि अगर कोई भारत की तरफ़ आँख उठाकर देखने की कोशिश करेगा तो हम बाउंड्री के इस पार भी मार सकते हैं और ज़रुरत पड़ी तो बाउंड्री के उस पार भी मार सकते हैं। लद्दाख में भारत और चीन के जवानों के बीच जो भी हुआ मैं इतना कह सकता हूं कि भारत का मस्तक ऊंचा हुआ है। उन्होंने कहा कि देवी लक्ष्मी हमेशा कमल पर आती हैं, क्या आपने उन्हें कभी साइकिल पर आते हुए, हाथी पर बैठे हुए, या हाथ लहराते हुए देखा है? यह बहुत स्पष्ट है कि समृद्धि और विकास तभी आएगा जब यूपी में कमल खिलेगा। इसके साथ ही राजनाथ सिंह ने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधा। राजनाथ ने कहा कि जब भी समाजवादी पार्टी आई है तब दंगे होने लगते हैं, गुंडे और बदमाशों के हौसले बढ़ जाते हैं। मुख्यमंत्री ने ​करिशमाई काम किया है, माफियाओं ने जो संपत्ति अर्जित की और जिससे अपना आलीशान महल बनवाया उन्हें बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया गया। उन्होंने कहा कि पिछले पांच सालों में उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था की लगभग दुगनी हो गई है। हम उत्तर प्रदेश को एक ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाना चाहते है। भारत को हम पांच ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाना चाहते हैं। राजनाथ ने दावा किया कि लगभग 47000 करोड़ रुपए का काम लखनऊ में हुआ है। एयरपोर्ट की क्षमता बढ़ाई जा रही है। बहुत सारी सड़कों का निर्माण हो रहा है। 

प्रमुख खबरें

Mahalakshmi Vrat 2026: मां लक्ष्मी का वाहन उल्लू क्यों है, धार्मिक मान्यताओं में छिपा है धन और बुद्धि का संदेश

Salamabad Trade Centre: महबूबा मुफ्ती ने उमर अब्दुल्ला से केंद्र के समक्ष मुद्दा उठाने की अपील की

Devendra Fadnavis ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, स्टैंड-अप कॉमेडियन बनने की दी सलाह

Ashiana Housing नए प्रोजेक्ट्स के लिए जमीन खरीदने पर 1000 करोड़ रुपये करेगी निवेश