शब्दों की चोट शस्त्रों की चोट से ज्यादा गहरी होती है, राहुल गांधी को सजा पर बोले राजनाथ- न्यायिक आदेश से मिलेगी सीख

By अभिनय आकाश | Mar 23, 2023

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के खिलाफ कथित मोदी सरनेम टिप्पणी में दायर आपराधिक मानहानि मामले में दोषी पाए जाने के बाद राजनीतक दलों की ओर से प्रतिक्रिया सामने आ रही है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि राहुल जी को इस सच्चाई को स्वीकार करना चाहिए। शब्दों की चोट शस्त्रों की चोट से ज्यादा गहरी और पीड़ादायक होती है और शब्द जब अनर्गल और झूठे हों तब चोट और भी गहरी और कष्टदायक हो जाती है।

इसे भी पढ़ें: राहुल गांधी ने देश के खिलाफ कुछ कहा है तो सरकार देशद्रोह का मामला क्यों नहीं दर्ज कराती?

बता दें कि सूरत की एक अदालत ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को 2019 के एक आपराधिक मानहानि मामले में दोषी पाया है, जो उनके खिलाफ उनकी विवादास्पद "मोदी उपनाम" टिप्पणी को लेकर दायर किया गया था। उन्हें दो साल जेल की सजा सुनाई गई है और उन्हें तुरंत जमानत दे दी गई है। राहुल गांधी कल शहर पहुंचे थे। 

प्रमुख खबरें

फरीदाबाद में कांग्रेस के प्रदर्शन के दौरान हंगामा! इंडिया गठबंधन के प्रदर्शन में दो महिला नेता आपस में भिड़ीं, मारे थप्पड़

बजरंग दल के 42 साल पूरे, VHP प्रवक्ता Vinod Bansal बोले- सेवा और सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्ध

UP में GBC-5 की तैयारी, 7.55 लाख करोड़ के निवेश प्रोजेक्ट्स तैयार

Supreme Court का SIR पर फैसला अलोकतांत्रिक, पूर्व न्यायाधीश V Gopala Gowda ने रद्द करने की मांग उठाई