Rajnath In Punjab । राजनाथ बोले- राहुल को पता नहीं इतिहास, चीन-पाक को लेकर केंद्र पर आरोप लगाना गलत

By अंकित सिंह | Feb 04, 2022

देश के पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव को लेकर प्रचार तेज है। आज पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह राज्य के दौरे पर थे। पंजाब के होशियारपुर में राजनाथ सिंह ने चुनावी सभा को संबोधित किया। अपने संबोधन में रक्षा मंत्री ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधा और कहा कि उन्हें देश का इतिहास पता नहीं है। राजनाथ ने कहा कि राहुल गांधी ने संसद में जो कुछ कहा उससे पीड़ा हुई। राहुल जी ने संसद में इतिहास को तोड़ने-मरोड़ने की कोशिश की। उन्होंने आरोप लगाया कि हमारी गलत विदेश नीतियों के कारण पाकिस्तान और चीन में दोस्ती हो गई है, क्या उन्हें पहले का इतिहास नहीं पता है? रक्षा मंत्री ने आगे कहा कि कांग्रेस के शहंशाह संसद में बोल रहे थे कि हमारी सरकार की ग़लत नीतियों के कारण चीन पाकिस्तान की दोस्ती हो गई है। यह सरासर ग़लत है। जब नेहरूजी प्रधानमंत्री थे तो पाकिस्तान ने शक्सगाम घाटी चीन को सौंप दी थी। PoK में जब कराकोरम हाइवे बना तो उनकी इंदिरा गांधी जी प्रधानमंत्री थीं। राहुल पर हमला जारी रखते हुए राजनाथ ने कहा कि उन्होंने सेना के जवानों के पराक्रम पर सवाल उठाये। जब भारत चीन की सेनायें एक दूसरे के सामने थीं तो राहुलजी चीन के राजदूत के साथ मुलाक़ातें कर रहे थे। अभी आस्ट्रेलिया के अख़बारों में खबर छपी है कि गलवान में चार नहीं क़रीब 38 चीनी सैनिकों ने गलवान में जान गँवाई है। 

 

प्रमुख खबरें

MEA Press Conference : Pakistan पर India का अब तक का सबसे बड़ा हमला, विदेश मंत्रालय ने दुनिया के सामने खोली आतंकिस्तान की पूरी पोल

केरल सरकार का बड़ा फैसला: NEET Protest के खिलाफ दर्ज सभी केस होंगे वापस, Ramesh Chennithala ने दी जानकारी

Taipei Open Semi-Finals: Unnati Hooda और Tanvi Sharma की धमाकेदार जीत, भारत की खिताबी उम्मीदें बरकरार

पूर्व सेना प्रमुख General VN Sharma का 96 वर्ष की आयु में निधन, सेना ने व्यक्त किया दुख