UP Election 2022 । राजनाथ बोले- यूपी को न 'बुआ' और न ही 'बबुआ' चाहिए, यहां सिर्फ बाबा की जरूरत है

By अंकित सिंह | Feb 16, 2022

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां जारी है। इन सबके बीच आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी ताबड़तोड़ चुनाव प्रचार करने पहुंचे थे। लखनऊ में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अखिलेश यादव और मायावती पर जमकर हमला किया और योगी आदित्यनाथ की सराहना की। राजनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश को न 'बुआ' (मायावती) और न ही 'बबुआ' (अखिलेश यादव) की जरूरत है, राज्य को सिर्फ 'बाबा' (योगी आदित्यनाथ) की जरूरत है। इसके साथ ही रक्षा मंत्री ने कहा कि पहले यूपी में कट्टा चलता था। अब उत्तर प्रदेश की धरती पर कट्टे नहीं आधुनिक AK 203 और ब्रह्मोस missile बनेंगे। राजनाथ सिंह ने कहा कि घर में अनाज आ जाए, जेब में पैसा हो जाए, मकान बन जाए और घर में पानी आने लगे इसी को तो घर में लक्ष्मी का वास होना कहते हैं। लक्ष्मी जी केवल कमल के फूल पर बैठकर आती हैं न की साइकिल चलाते हुए, न हाथी पर बैठकर और न हाथ हिलाते हुए आती हैं। इसके साथ ही उन्होंने दावा किया कि सपा 2014, 2017, 2019 में चित हुई है। इस बार भी चित होने जा रही है। लखनऊ के सांसद ने कहा कि जाति पंथ मज़हब की राजनीति मत करिए। नफ़रत पैदा करके हम सरकार नहीं बनाना चाहते, हम प्यार के सहारे सरकार बनाना चाहते हैं। सिंह ने कांग्रेस और राहुल गांधी के साथ ही अन्य विपक्षी दलों पर भारत को बदनाम करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भाजपा ने जो कहा, वह किया, पार्टी के चुनावी घोषणापत्र में जो कुछ भी रखा गया है, हमने किया। हम किसी भी कीमत पर आपका भरोसा नहीं टूटने देंगे।

 

प्रमुख खबरें

Commonwealth Games: अरुंधति चौधरी ने मौजूदा चैंपियन को हराया, 4 भारतीय मुक्केबाज फाइनल में

EU ने AI कंपनियों पर निगरानी के लिए बनाई नई टीम, ब्रसेल्स में कार्यालय का विस्तार

Shehzad Poonawalla ने X bio से हटाया BJP का नाम, पार्टी छोड़ने की अटकलें

Gujarat Heavy Rain: सूरत, खेड़ा और आणंद में भारी बारिश, 13 जिलों में रेड अलर्ट