Rajnath in West UP । राजनाथ बोले- जब होगा कानून का शासन तभी विकास करेगा योगासन

By अंकित सिंह | Feb 05, 2022

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों ने प्रचार शुरू कर दिए हैं। पहले और दूसरे चरण के लिए पश्चिमी उत्तर प्रदेश में प्रचार अपने चरम पर है। इन सबके बीच आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आगरा में थे जहां उन्होंने एक चुनावी सभा को संबोधित किया। इस दौरान राजनाथ सिंह ने योगी आदित्यनाथ के कामकाज को गिनाया और लोगों से भाजपा को वोट देने की अपील की। राजनाथ सिंह ने कहा कि विकास की दरख़्त होती है क़ानून-व्यवस्था का दुरुस्त होना। 'जब होगा क़ानून का शासन तभी विकास करेगा योगासन'...84 प्रकार के योगासन होते हैं और UP में विकास 83 तरह के योगासन कर रहा है। एक योगासन को हमने विपक्ष के लिए छोड़ा है, जिसका नाम है शीर्षासन। राजनाथ ने कहा कि मैं योगी आदित्यनाथ को बधाई देता हूँ कि उन्होंने उत्तर परेश में बहुत अच्छी क़ानून और व्यवस्था दी है। गुंडे और माफिया आजकल जेल में सुरक्षित महसूस कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी तुष्टिकरण की राजनीति कर रही है। राजनीति केवल सरकार बनाने के लिए नहीं होनी चाहिए बल्कि समाज बनाने के लिए होनी चाहिए। मज़हब और जाति की राजनीति भाजपा को स्वीकार नहीं है। रक्षा मंत्री ने कांग्रेस पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेता हमारी सेना के शौर्य और पराक्रम पर सवालिया निशान लगते हैं। इसे क़तई बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि नए भारत का निर्माण तभी होगा जब नए उत्तर प्रदेश का निर्माण होगा। यह काम केवल भाजपा ही कर सकती है।

इसे भी पढ़ें: Rajnath In Punjab । राजनाथ बोले- राहुल को पता नहीं इतिहास, चीन-पाक को लेकर केंद्र पर आरोप लगाना गलत

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री रहे राजनाथ सिंह ने कहा कि पहले उत्तर प्रदेश में 2-4 मेडिकल कॉलेज थे। आज हम लोगों ने फैसला किया है कि यूपी के हर जिले में मेडिकल कॉलेज होगा। 59 मेडिकल कॉलेज या तो बन गए हैं या तो निर्माणाधीन हैं। प्रदेश में एक भी ऐसा ज़िला नहीं शेष रहेगा जहां मेडीकल कालेज न खुला हो। उन्होंने कहा कि आज अंतराष्ट्रीय जगत में भारत की प्रतिष्ठा बढ़ी है। आज जब भारत बोलता है तो दुनिया ध्यान से सुनती है। कोरोना काल में भी हमारी सरकार ने बहुत अच्छा काम किया है। जितनी तेज़ी से टीकाकरण इस देश में हुआ है वह कहीं और नहीं हुआ है। 

प्रमुख खबरें

ITC Q1 Results: आय में 28% का उछाल लेकिन Net Profit में 27% की भारी गिरावट, Cigarette Tax बना बड़ी वजह

रुपये की जबरदस्त रिकवरी: RBI Support और FPI Investment से लगातार छठे दिन Dollar के मुकाबले बढ़ी भारतीय मुद्रा

Bajaj Finance Q1 Results: रिकॉर्ड मुनाफे के साथ Share Price ने छुआ नया शिखर, निवेशकों की हुई चांदी

Commonwealth Games जूडो: अस्मिता, हर्ष और यामिनी ने फाइनल में पहुंचकर पदक पक्के किए