UP Election 2022: राजनाथ बोले- मुझसे ज्यादा योग्य सीएम हैं योगी, चौधरी चरण सिंह पर कही यह बात

By अंकित सिंह | Jan 27, 2022

उत्तर प्रदेश चुनाव को लेकर भाजपा ने अपने प्रचार शुरू कर दिए हैं। आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह गाजियाबाद में थे। विपक्ष पर निशाना साधने के साथ-साथ राजनाथ सिंह ने केंद्र की मोदी सरकार और राज्य की योगी सरकार की उपलब्धियां भी गिनाई। राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान पर भी लगातार हमला बोला। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान लगातार पहले हमले करता था। अब हम उसे मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं। उरी और पुलवामा के बाद हम सब ने देखा है कि कैसे भारत ने कार्रवाई की थी। राजनाथ ने दावा किया कि भारत अब कमजोर नहीं रहा। हम यहां भी मार सकते हैं और घुसकर भी मार सकते हैं। राजनाथ ने कहा कि विकास की पहली शर्त होती है कानून व्यवस्था। अगर कानून व्यवस्था अच्छी नहीं होगी तो राज्य का विकास नहीं हो सकता है। उन्होंने कहा कि मैं कह सकता हूं कि यूपी में आज कानून व्यवस्था के हालात बेहतर हुए हैं। अपने संबोधन में राजनाथ सिंह ने कहा कि हम मंदिर बनाएंगे, देश भी बनाएंगे और देश की विरासत को भी सुरक्षित रखेंगे। उत्तर प्रदेश की राजनीति में जिन्ना का नाम नहीं लिया जाना चाहिए, किसानों के गन्ना का नाम लिया जाना चाहिए। हमारी सरकार ने किसानों को लेकर कई बड़े काम किए हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को संवेदनशील बताते हुए कहा कि हमने तीनों कृषि कानूनों को वापस ले लिया, कोई अहंकार नहीं किया। चौधरी चरण सिंह का नाम लेते हुए राजनाथ ने कहा कि मेरी आस्था शुरू से ही उनके प्रति रही है। राजनाथ ने कहा कि मैं भी यहां मुख्यमंत्री रहा हूं लेकिन मैं कह सकता हूं कि योगी आदित्यनाथ मुझसे बेहतर मुख्यमंत्री हैं। 

प्रमुख खबरें

NEET Protest: राघव चड्ढा बोले- सरकार ने छात्रों की बात सुनी, दिया बड़ा Solution

Microsoft, Alphabet और Meta के नतीजों के बाद भारी निवेश पर बढ़ा निवेशकों का दबाव

Vijay Shekhar Sharma: Paytm प्रमुख ने विकसित भारत 2047 के लिए तकनीक पर दिया जोर

Indian Railways में TTE एक बार में कितने कोच चेक कर सकता है, जानिए क्या हैं नियम