UP Election 2022 । राजनाथ सिंह का दावा, विपक्षी दलों ने किया देश को गुमराह

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 22, 2022

बलिया (उत्तर प्रदेश)। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने चीन से विवाद को लेकर विपक्षी दलों पर देश को गुमराह करने का आरोप लगाते हुए मंगलवार को कहा कि सभी राजनीतिक दलों को देश की एकता एवं अखंडता को बनाये रखने के साथ ही सुरक्षा के मसले पर दलगत भावना से ऊपर उठकर एक साथ खड़े होना चाहिए। उन्होंने कांग्रेस ,समाजवादी पार्टी (सपा) और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) पर नफरत पैदा करने का आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस ने घृणा की राजनीति को पैदा किया और सपा ने इसे आगे बढ़ाया है। उन्होंने कहा, ‘‘हम नफरत की राजनीति नहीं करते और न ही जात-पात के आधार पर भेदभाव करते हैं।’’ 

इसे भी पढ़ें: राजनाथ सिंह की रैली में युवाओं ने उठाया सेना में भर्ती का मुद्दा, जानें रक्षा मंत्री ने क्या कुछ कहा

सिंह ने जिले के सिकन्दरपुर क्षेत्र के बंशीबाजार में एक चुनावी सभा को सम्बोधित करते हुए चीन विवाद को लेकर विपक्षी दलों पर देश को गुमराह करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि गलवान घाटी के मसले पर गुमराह करने की कोशिश की गई। उन्होंने कहा कि विपक्षी दलों को सैनिकों के शौर्य और साहस पर सवाल नहीं खड़े करने चाहिए क्योंकि इससे सेना के जवानों के मनोबल पर असर पड़ता है। उन्होंने कहा कि देश की एकता और अखंडता बनाये रखने के साथ ही सुरक्षा के मसले पर राजनीति को परे रखकर सभी राजनैतिक दलों को एक साथ खड़े होना चाहिए। 

प्रमुख खबरें

मुजफ्फरनगर में एक ही समुदाय के दो गुटों के बीच हिंसक झड़प, पथराव में पांच लोग घायल

ज़रूरत पड़ी तो मैं दिल्ली जाऊँगी... CJP के विरोध-प्रदर्शन में शामिल होने का ममता ने दिया संकेत

Hospital पहुंचे Rahul-Priyanka, घायल प्रदर्शनकारियों का जाना हाल, Congress ने की PM Modi से माफी की मांग

छात्रों के साथ जो हुआ गलत हुआ, Delhi Police की कार्रवाई पर भड़के DILJIT DOSANJH