Tejas और Rafale के बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने Prachand लड़ाकू हेलीकॉप्टर में उड़ान भर रचा इतिहास

By नीरज कुमार दुबे | Oct 03, 2022

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह रक्षा क्षेत्र में भारत को आत्मनिर्भरता की राह पर तो आगे बढ़ा ही रहे हैं साथ ही उनका प्रयास रहता है कि सुरक्षा बलों के साथ समय गुजार कर उनका हौसला बढ़ाया जाये और उनकी जरूरतों तथा समस्याओं को जानकर उनके मुद्दों का हल भी निकाला जाये। इसके अलावा रक्षा मंत्री के तौर पर राजनाथ सिंह ने कई साहसिक काम भी किये हैं। मसलन आपको याद होगा कि राजनाथ सिंह तेजस लड़ाकू विमान में बैठने वाले पहले भारतीय रक्षा मंत्री बने थे। यही नहीं जब फ्रांस में उन्होंने विजयादशमी पर राफेल लड़ाकू विमान की शस्त्रपूजा की थी तब भी वह पहले ऐसे रक्षा मंत्री बन गये थे जिन्होंने किसी दूसरे देश से खरीदे गये रक्षा उपकरण का वहां जाकर पूजन किया हो। राजनाथ सिंह ने राफेल लड़ाकू विमान में बैठ कर उड़ान भी भरी इसलिए यह उपलब्धि भी उनके नाम ही रहेगी कि राफेल लड़ाकू विमान में रक्षा मंत्री के रूप में सबसे पहले राजनाथ सिंह ही बैठे थे। अब राजनाथ सिंह ने जोधपुर एयरबेस पर हल्के लड़ाकू हेलीकॉप्टर प्रचंड से उड़ान भरी। उड़ान भरने के बाद उन्होंने कहा कि मेरी उड़ान बहुत ही आरामदायक थी।

हम आपको यह भी बता दें कि रक्षा मंत्री लगातार सीमाई इलाकों का दौरा करते रहते हैं। अभी हाल ही में वह तेजपुर में थे जहां जवानों के साथ उन्होंने काफी समय बिताया। उनके साथ खाना खाया और चाय पी तथा उनके गाने को भी सुना।

- नीरज कुमार दुबे 

प्रमुख खबरें

AIMIM को बड़ा झटका: OBC Caste Certificate अमान्य होने पर गोवंडी की कॉर्पोरेटर रोशन शेख अयोग्य घोषित, BMC ने रद्द की सदस्यता

नासिक धर्मांतरण मामला: आरोपी निदा खान को मिली जमानत, कोर्ट ने भगवान कृष्ण के जन्म का जिक्र कर अजन्मे बच्चे के हित में सुनाया फैसला

WhatsApp के Username फीचर पर सरकार सख्त, Meta ने भेजा जवाब, IT Ministry कर रहा समीक्षा: सूत्र

Sunil Gavaskar Birthday: जब बिना हेलमेट खूंखार गेंदबाजों से भिड़े Little Master, बदली Team India की तस्वीर