बंगाल के धरती पर अब कोई मां का लाल दुर्गा पूजा, सरस्वती पूजा नहीं रोक पाएगा: राजनाथ

By अंकित सिंह | Mar 25, 2021

पश्चिम बंगाल के जॉयपुर में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भाजपा प्रत्याशी के लिए चुनाव प्रचार किया। चुनाव प्रचार के दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और तृणमूल कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। न्यूज़ एजेंसी एएनआई के मुताबिक राजनाथ सिंह ने ममता बनर्जी और उनकी सरकार को ललकारते हुए कहा कि बंगाल की धरती पर अब कोई मां का लाल दुर्गा पूजा, सरस्वती पूजा को रोक नहीं पाएगा। राजनाथ सिंह ने आगे कहा कि ममता दीदी इस बंगाल को कहां ले गईं, आज सारा हिन्दुस्तान नवीन शताब्दी में जी रहा है लेकिन हमारा ये बंगाल आज 19वीं शताब्दी में जी रहा है। 35 वर्षों तक वामपंथियों की सरकार रही और 10 वर्षों तक ममता दीदी की जो सरकार है, उसके कारण ऐसा हो रहा है। ममता दीदी ने जब पहला चुनाव लड़ा था उस समय मां, माटी, मानुष की सुरक्षा की बात कही थी। 10 वर्षों का समय गुजरा है, बंगाल में ना मां सु​रक्षित है, ना माटी और ना मानुष। ममता दीदी ने बंगाल में अजीबोगरीब हालात पैदा कर रखे हैं, उनके भाषण में भी हिंसा होती है।

प्रमुख खबरें

US House में रूसी तेल खरीदारों पर Tariff बिल पास, Congress ने साधा निशाना

Dollar के मुकाबले Rupee दो माह के निचले स्तर पर, 19 पैसे गिरकर 96.10 पर पहुंचा

US House ने पास किया Russia प्रतिबंध बिल, Donald Trump को मिला Tariff लगाने का अधिकार

Kanya Sankranti पर सूर्य पूजा और तर्पण से दूर होगा कालसर्प दोष, पितरों का मिलेगा आशीर्वाद