Lucknow Parliamentary Seat: भारत माता के जयकारों के साथ राजनाथ सिंह ने किया नामांकन

By अजय कुमार | Apr 29, 2024

लखनऊ। केंद्रीय रक्षा मंत्री और लखनऊ लोकसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार राजनाथ सिंह ने अपना नामांकन पत्र दाखि‍ल क‍िया। नामांकन दाखिल किए जाने से पहले राजनाथ सिंह ने लखनऊ में हनुमान सेतु मंदिर में पूजा की थी। उन्होंने भगवान शिव का जलाभिषेक किया और हनुमान मंदिर में दर्शन किए। यहां से वह पार्टी रथ पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी, उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व अन्य नेताओं के साथ नामांकन के लिए पहुंचे थे। 

इसे भी पढ़ें: 'जैसे डायनासोर धरती से गायब हो गए, वैसे ही कांग्रेस भी गायब हो जाएगी', राजनाथ सिंह का तंज

लखनऊ संसदीय सीट से नामांकन पत्र दाखिल करने के लिए रविवार रात रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह लखनऊ पहुंचे थे, इस दौरान यूपी के सीएम योगी आद‍ित्‍यनाथ, उत्तराखंड के सीएम पुष्‍कर स‍िंह धामी भी मौजूद रहे। इससे पहले राजनाथ स‍िंह ने सीएम योगी, यूपी के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक और अन्य बीजेपी नेताओं के साथ रोड शो किया। 

नामांकन के दौरान योगी आदित्यनाथ एक हाथ में कमल और दूसरे हाथ में माइक लिए कमान संभाली। जय श्रीराम, जय श्रीराम, वंदे मातरम, वंदे मातरम के नारे लगाते हुए उन्होंने जनसमुदाय की आवाज को जोड़ते हुए कहा एक बार फिर मोदी सरकार। उधर, उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक रथ यात्रा पर सवार होते हुए जुलूस में शामिल सभी संगठन और संस्थाओं का धन्यवाद भी करते रहे। योगी आदित्यनाथ स्वागत करने वाले लोगों का धन्यवाद देते हुए भारत माता के जयकारे और वंदे मातरम के नारे लगाते रहे।

प्रमुख खबरें

रेहान वाद्रा की Bikaner House प्रदर्शनी से 70 तस्वीरें हटाई गईं, Congress ने साधा निशाना

टाटा सिएरा #DARK एडिशन में क्या है खास? कीमत, इंजन और डिजाइन की पूरी जानकारी

Diljit Dosanjh के JLN Stadium कॉन्सर्ट को Delhi Police ने नहीं दी अनुमति

Mekedatu Project: 20 बोरहोल से सिर्फ जांच होगी, वन भूमि डायवर्जन नहीं, केंद्र से बोला कर्नाटक