Mission Gaganyaan: राजनाथ सिंह ने Shubhanshu Shukla सहित सभी अंतरिक्ष यात्रियों को किया सम्मानित

By एकता | Aug 24, 2025

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज 'गगनयात्रियों' के सम्मान में आयोजित एक समारोह में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने देश के पहले मानव अंतरिक्ष मिशन, 'गगनयान' के लिए चुने गए अंतरिक्ष यात्रियों को सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला, ग्रुप कैप्टन पी.वी. नायर, ग्रुप कैप्टन अजीत कृष्णन और ग्रुप कैप्टन अंगद प्रताप का अभिनंदन किया।

इसे भी पढ़ें: चुनाव आयोग अब गोदी आयोग बन गया है, बिहार के अररिया में Rahul-Tejashwi का बीजेपी पर हमला

सम्मानित होने के बाद, ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला ने अपने विचार साझा किए। उन्होंने कहा कि वायुसेना में रहते हुए जो तैयारी उन्होंने की है, उसी के आधार पर वे इस मुकाम तक पहुंचे हैं। उन्होंने कहा, 'मैंने जो कुछ भी अनुभव किया है और जो कुछ भी हासिल किया है, मुझे लगता है कि मेरी जो पृष्ठभूमि थी या इस वर्दी में और वायु सेना में रहकर मैंने वर्षों तक जो तैयारी की थी, उसके आधार पर हममें से जो भी यहां बैठा है, वह उतना ही अच्छा काम कर सकता था और यही वह आत्मविश्वास है जो मैं अपने साथ लेकर चलता हूं... वायु सेना ने यहां बैठे सभी लोगों के लिए एक मजबूत चरित्र का निर्माण किया है।'

इसे भी पढ़ें: भारत की आसमान में नई दीवार, स्वदेशी वायु रक्षा प्रणाली का पहला सफल परीक्षण

शुक्ला ने इस मिशन को देश के लिए एक बड़ी उपलब्धि बताया और कहा कि यह मिशन बिल्कुल सही समय पर हुआ है। उन्होंने कहा कि भारत अब मानव अंतरिक्ष उड़ान, मिशन गगनयान, भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन और अंततः चंद्रमा पर उतरने की अपनी यात्रा पर है। उन्होंने यह भी कहा कि मानव अंतरिक्ष मिशन चुनौतीपूर्ण होते हैं, और इस मिशन को सफल बनाने में एक बड़ी इंजीनियरिंग टीम और बहुत अधिक सहयोग की जरूरत होती है।

उन्होंने जोर देकर कहा, 'यह हमारे लिए, हमारे देश के लिए एक बहुत ही सफल मिशन था, लेकिन यह अंत नहीं, शुरुआत है। हमें एक भारतीय व्यक्ति को, भारतीय कैप्सूल पर, अपनी मिट्टी से भेजना होगा।'

प्रमुख खबरें

पूर्व सांसद Prem Singh Chandumajra ने शिअद पुनर सुरजीत से दिया इस्तीफा

Salman Khan के घर पर फायरिंग के आरोपी विक्की गुप्ता को शादी के लिए बेल नहीं, VC की मिली छूट

I4C Alert: वित्तीय संस्थानों पर AI आधारित साइबर हमलों का बढ़ा खतरा

US Election में Democratic Party की जीत से Elon Musk को झटका, Tesla शेयर गिरे