लखनऊ में 101 करोड़ की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास, राजनाथ सिंह बोले- दुनिया में बढ़ा भारत का कद

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Aug 30, 2026

रक्षा मंत्री एवं लखनऊ के सांसद राजनाथ सिंह ने रविवार को कहा कि आज जब भी अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत कुछ बोलता है तो पूरी दुनिया ध्यान से सुनती है। रक्षा मंत्री ने यहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत कई प्रमुख नेताओं की मौजूदगी में लखनऊ छावनी को आदर्श छावनी के रूप में विकसित करने के लिए 12 विकास परियोजनाओं का भूमि पूजन और शिलान्यास किया। सिंह ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि 10-12 साल पहले अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत की बातों को उतनी गंभीरता से नहीं लिया जाता था, जितनी गंभीरता से लिया जाना चाहिए था।

इसे भी पढ़ें: CM Yogi Adityanath ने राजस्व मामलों के त्वरित निस्तारण के दिए सख्त निर्देश

आज 101 करोड़ रुपये की लागत से 12 विकास परियोजनाओं का शिलान्यास किया जा रहा है और ये परियोजनाएं लखनऊ छावनी के भविष्य के प्रति हमारी प्रतिबद्धता हैं।’’ रक्षा मंत्री ने कहा कि ये 12 परियोजनाएं एक बेहतर और स्वच्छ छावनी, पर्याप्त जलापूर्ति, बच्चों के बेहतर भविष्य और खेल के बेहतर अवसर का संकल्प हैं। सिंह ने कहा, ‘‘आज भारत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में ‘विकसित भारत’ के संकल्प के साथ तेजी से आगे बढ़ रहा है। यह बात मैं नहीं, सारी दुनिया कहती है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘विकसित भारत का अर्थ केवल बड़ी-बड़ी परियोजनाएं और आधुनिक इमारतें नहीं हैं।

इसे भी पढ़ें: Rajnath Singh बोले Nepal Flood Crisis पर भारत चिंतित, भेजी जा रही मदद

‘विकसित भारत’ का अर्थ है कि बच्चों को अच्छी शिक्षा मिले, घरों तक स्वच्छ पानी पहुंचे और नौजवानों को खेलने तथा अपनी प्रतिभा दिखाने के अवसर मिलें। यही सच्चा विकास है।’’ रक्षा मंत्री ने कहा, ‘‘मेरा मानना है कि ‘विकसित भारत’ की यात्रा बड़े शहरों से शुरू होकर हर मोहल्ले, हर बस्ती और हर परिवार तक पहुंचनी चाहिए। मैं कह सकता हूं कि लखनऊ और उप्र में मुख्यमंत्री इस काम को पूरी लगन और निष्ठा के साथ कर रहे हैं।’’ समारोह को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और राज्य मंत्री असीम अरुण ने भी संबोधित किया।

इस अवसर पर सैन्य अधिकारी और सैनिक भी मौजूद थे।

प्रमुख खबरें

ताशकंद में पीएम मोदी और राष्ट्रपति मिर्जियोयेव की वार्ता, रक्षा व व्यापार में साझेदारी बढ़ाने पर बनी सहमति

Shavkat Mirziyoyev ने PM Modi की जमकर तारीफ की, बोले- भारत की तरक्की आपके नेतृत्व से जुड़ी है

गुणवत्ता नियंत्रण आदेशों की समीक्षा करे सरकार, जीटीआरआई ने एमएसएमई पर बढ़ते बोझ का दिया हवाला

PM Modi को मिला उज्बेकिस्तान का सबसे बड़ा सम्मान, राष्ट्रपति मिर्जियोयेव ने गले लगाकर दी बधाई