स्वतंत्रता दिवस की 75वीं वर्षगांठ पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कई कार्यक्रमों की शुरुआत की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 13, 2021

नयी दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भारत के स्वतंत्रता दिवस की 75वीं वर्षगांठ पर शुक्रवार को कई कार्यक्रमों की ऑनलाइन शुरुआत की। उन्होंने एक भाषण में कहा, ‘‘ऐसे कार्यक्रमों से न केवल राष्ट्रीय चेतना जागृत होती है बल्कि देश का स्वाभिमान भी बढ़ता है।’’ एक कार्यक्रम सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) के लिए शुरू किया गया है जिसकी 75 टीमें शुक्रवार को देश के 75 सुदूर सीमावर्ती क्षेत्रों के लिए रवाना होंगी जहां वे 15 अगस्त को झंडा फहराएंगे। भारतीय तटरक्षक बल ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ के तहत पूरे देश में सौ द्वीपों पर राष्ट्रीय झंडा फहराएगा।

प्रमुख खबरें

UP International Trade Show में बोले Amit Shah: भयमुक्त उत्तर प्रदेश अब बना निवेश का केंद्र

Supreme Court में CEC Gyanesh Kumar के खिलाफ याचिका, SIR फैसलों पर कार्रवाई की मांग

संशोधित Model BIT को जल्द मिलेगी Cabinet की मंजूरी, मसौदा नोट तैयार

Asian Games Canoeing में भारत पदक से चूका, Kayak Teams फाइनल में पिछड़ीं