karnataka: राजनाथ ने विजय संकल्प यात्रा का किया शुभारंभ, बोले- कांग्रेस जितना कीचड़ उछालेगी, उतना ही कमल खिलेगा

By अंकित सिंह | Mar 02, 2023

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज कर्नाटक में हैं। कर्नाटक के बेलगावी में भाजपा की 'विजय संकल्प यात्रा' का शुभारंभ किया। इस दौराना उन्होंने लोगों से राज्य में भाजपा सरकार बनाने की अपील की। आपको बता दें कि कर्नाटक में इस साल विधानसभा के चुनाव होने है। भाजाप वहां सत्ता में है और दोबारा वापसी के लिए पूरी मेहनत कर रही है। चुनावी रणनीति को धार देने के लिए भाजपा की ओर से राज्य में' विजय संकल्प यात्रा' निकाली जा रही है। बुधवार को इसकी शुरुआत पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने की थी। रक्षा मंत्री ने कहा कि मैं मानता हूं कि कर्नाटक की धरती सदैव वीरता और शौर्य की साक्षी रही है। 

इसे भी पढ़ें: Tripura Election Result 2023: टिपरा मोथा की सभी मांगें मान लेंगे सिवाय... त्रिपुरा को लेकर बीजेपी का बड़ा ऑफर

राजनाथ सिंह ने कहा कि बीएस येदियुरप्पा ने स्वास्थ्य कारणों से मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया और बसवराज बोम्मई पिछले 1.5 वर्षों से कर्नाटक में सरकार चला रहे हैं। उन्होंने कहा कि बी एस येदियुरप्पा ने कई दशकों तक 'भूमिपुत्र' के रूप में पार्टी और राज्य की सेवा की है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी की तरह बी.एस. येदियुरप्पा चाहते हैं कि पांच साल के लिए फिर से कर्नाटक में बीजेपी की सरकार बने ताकि कर्नाटक को अगले पांच साल में दक्षिण भारत का नंबर एक राज्य बनाया जा सके।  

इसे भी पढ़ें: Tamil Nadu में बिहारी मजदूरों की पिटाई, दो की मौत, वापसी के लिए ट्रेनों में जगह नहीं, भाजपा ने नीतीश को घेरा

रक्षा मंत्री ने कहा कि हाल ही में जब एयर इंडिया ने बोइंग और एयरबस को 470 विमानों का ऑर्डर दिया, तो यह एविएशन इंडस्ट्री का सबसे बड़ा ऑर्डर था। कर्नाटक में काम करने वाली सभी एयरोस्पेस और सॉफ्टवेयर कंपनियों को भी इस आदेश से लाभ होगा। उन्होंने कांग्रेस पर वार करते हुए कहा कि हर दिन कांग्रेस के युवा नेताओं को लॉन्च किया जाता है। इतना नीचे गिर गए हैं कि कहते हैं, मोदीजी, तेरी कब्र खोदी जाएगी; वे अपनी ही कब्र खोद रहे हैं। कांग्रेस जितना कीचड़ उछालेगी, उतना ही कमल खिलेगा। 

राजनाथ ने कहा कि इस धरती से सूर्य वीरों ने जन्म लिया है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि ये विजय संकल्प यात्रा है और आप सब संकल्प लीजिए कि एक बार फिर से 2/3 बहुमत से बीजेपी की सरकार बनाएंगे और नए कर्नाटक का निर्माण करेंगे। इस मौके पर रक्षा मंत्री के अलावा राज्य के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई, केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी और राज्य भाजपा अध्यक्ष नलिन कुमार कटील भी मौजूद रहें। इसके पहले जेपी नड्डा ने बुधवार को कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उसे भ्रष्टाचार, कमीशन, भाई-भतीजावाद और विभाजन पर भरोसा करने वाली पार्टी करार दिया, वहीं अपनी पार्टी को कर्नाटक के विकास के लिए जरूरी बताया।

प्रमुख खबरें

Revanth Reddy ने PM Modi से की मुलाकात, तेलंगाना की सिंचाई परियोजनाओं के लिए मांगी मंजूरी

Bengaluru में उपद्रवियों और Drug Crime पर नकेल कसने बनेगी विशेष एंटी-राउडी यूनिट: DK Shivakumar

देश और दुनिया की बड़ी सुर्खियां: PM Modi का बयान, दिल्ली AQI और खेल जगत की खबरें

Sant Kabir Nagar में खेत में खूनी संघर्ष: अंधाधुंध फायरिंग में 2 की मौत, 2 घायल