रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने की शस्त्र पूजा: बोले- भारत जब चाहे, पाकिस्तान को देगा मुंहतोड़ जवाब

By अंकित सिंह | Oct 02, 2025

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने गुरुवार को विजयादशमी के अवसर पर भुज सैन्य अड्डे पर शस्त्र पूजा की। इस अवसर पर सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी और दक्षिणी सेना के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ भी उपस्थित थे। ऑपरेशन सिंदूर में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली एल-70 एयर डिफेंस (एडी) तोप भी समारोह के दौरान रक्षा मंत्री को विशेष रूप से भेंट की गई।

इसे भी पढ़ें: राजनाथ सिंह की पाकिस्तान को दो टूक: 'दुस्साहस किया तो बदल जाएगा इतिहास-भूगोल'

ऑपरेशन सिंदूर की सफलता का उल्लेख करते हुए राजनाथ सिंह ने कहा, "चाहे वह आतंकवाद हो या किसी भी अन्य प्रकार की समस्या, आज हमारे पास इससे निपटने और इसे हराने की क्षमता है। ऑपरेशन सिंदूर के दौरान, पाकिस्तान ने लेह से लेकर सर क्रीक के इस क्षेत्र तक भारत की रक्षा प्रणाली में सेंध लगाने का असफल प्रयास किया था। भारत के सशस्त्र बलों ने पाकिस्तानी वायु रक्षा प्रणाली को पूरी तरह से बेनकाब कर दिया और दुनिया को यह संदेश दिया कि भारत के सशस्त्र बल जब चाहें, जहां चाहें और जैसे चाहें, पाकिस्तान को भारी नुकसान पहुंचा सकते हैं।"

रक्षा मंत्री भुज सैन्य अड्डे पर शस्त्र पूजा से पहले सैनिकों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने यह भी कहा कि, "जब हम किसी शस्त्र की पूजा करते हैं, तो हम उस शक्ति का उपयोग केवल धर्म और न्याय की रक्षा के लिए करने का संकल्प भी लेते हैं। भगवान राम ने अपने जीवन में इसी संकल्प का परिचय दिया। जब उन्होंने रावण के विरुद्ध युद्ध किया, तो उनके लिए वह युद्ध केवल विजय का साधन नहीं, बल्कि धर्म की स्थापना का साधन था।"

इसे भी पढ़ें: राजनाथ सिंह बोले- रक्षा विभाग ने सुनिश्चित की सैन्य शक्ति की वित्तीय रीढ़, ऑपरेशन सिंदूर में अहम भूमिका

रक्षा मंत्री ने कहा, "जब महाभारत का युद्ध भगवान कृष्ण के मार्गदर्शन में लड़ा गया था, तब भी उसका उद्देश्य पांडवों की विजय सुनिश्चित करना नहीं, बल्कि धर्म की स्थापना करना था। शस्त्र पूजा इस बात का प्रतीक है कि भारत न केवल शस्त्रों की पूजा करता है, बल्कि समय आने पर उनका उपयोग करना भी जानता है।"

प्रमुख खबरें

एक ही दिन दो बड़े Air Crash, France और Saudi Arabia में 25 लोगों ने गंवाई जान

TIAS Convocation: Prof. Sanjay Dwivedi बोले- AI के दौर में Digital Transformation के लिए तैयार हों छात्र

New Delhi में चर्चा, जब Indira Gandhi की Emergency के खिलाफ भवानी प्रसाद मिश्र की कलम बनी हथियार

Awami League को बचाने की जंग, Sheikh Hasina का ऐलान, बोलीं- हर साजिश तोड़कर इसी साल लौटूंगी वतन