राजनाथ सिंह ने सशस्त्र बलों में सुधार के कदमों को लागू किये जाने की समीक्षा की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 20, 2020

नयी दिल्ली।  रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सशस्त्र बलों में अरसे तक लंबित रही सुधार की प्रक्रिया के कार्यान्वयन में प्रगति की सोमवार को समीक्षा की जिसके तहत बलों की लड़ाकू क्षमता का विस्तार करने के लिए कई कदम उठाये जा रहे हैं।  सिंह ने एक उच्चस्तरीय बैठक में समीक्षा की जिसमें प्रमुख रक्षा अध्यक्ष जनरल बिपिन रावत, नौसेना प्रमुख एडमिरल करमबीर सिंह, वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल आर के एस भदौरिया और सेना प्रमुख जनरल एम एम नरवणे ने भाग लिया। बैठक में रक्षा सचिव अजय कुमार तथा रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन के अध्यक्ष जी सतीश रेड्डी भी मौजूद थे। सरकार ने अगस्त 2017 में लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) डी बी शेकतकर की अध्यक्षता वाली एक समिति की सिफारिशों के आधार पर भारतीय सेना के लिए महत्वाकांक्षी सुधार पहल की घोषणा की थी। एक अधिकारी ने कहा, ‘‘बैठक में शेकतकर समिति की सिफारिशों के कार्यान्वयन की समीक्षा की गयी।’’ सेना ने अपनी लड़ाकू क्षमता के विस्तार के लिए 65 में से अनेक सिफारिशों को लागू किया है।

प्रमुख खबरें

Delhi में इंटरनेट पाबंदी पर Omar Abdullah का तंज, बोले- नए J&K मॉडल में स्वागत है

Gurdwara Bangla Sahib में जूते पहनकर घुसने का झूठा Video फैलाने वालों पर Delhi Police दर्ज करेगी केस

JPNIC पर बढ़ाई गई सुरक्षा, Jayaprakash Narayan जयंती पर पहुंच सकते हैं Akhilesh Yadav

भारत को आत्मनिर्भर बनाने और विश्व में शांति फैलाने के लिए समर्पण से काम करें स्वयंसेवक: मोहन भागवत