राजनाथ सिंह की हुंकार, कहा- किसी में भारत की तरफ आंख उठाने की हिम्मत नहीं

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 27, 2018

बीकानेर। केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को कहा कि किसी में भी भारत की तरफ आंख उठाने की हिम्मत नहीं है। उन्होंने कहा कि अब सेना को आदेश दे दिए गए है कि पहली गोली अगर सीमा पार से आयी तो हम भी जवाब में चलाई गयी गोलियों का हिसाब नहीं रखेंगे। सिंह नोखा विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे।

यह भी पढ़ें: राजनाथ का कांग्रेस पर तंज, कहा- राजनीति में विश्वास का संकट पैदा किया

सेना के सर्जिकल स्ट्राइक पर सिंह ने कहा कि अब सेना को आदेश दे दिए गए है कि अगर पहली गोली अगर सीमा पार से आयी तो हम भी गोलियों का हिसाब नहीं रखेंगे। उन्होंने कहा कि दुनिया में किसी की हिम्मत नहीं है कि भारत की तरफ कोई आंख उठाकर देख सके। राज्य की 200 सीटों के लिए सात दिसंबर को मतदान होना है। 

प्रमुख खबरें

Election Commission भेदभाव तो करता है! आम लोगों और VIP Voters के साथ आखिर अलग अलग सलूक क्यों होते हैं?

Gyanesh Kumar से तीखे सवाल क्यों पूछने लगे Modi के हनुमान Chirag Paswan? क्या NDA में भी बढ़ रहे हैं मतभेद?

29 नवंबर को दुनिया देखेगी RSS की ताकत, Centenary Year के तहत सालभर चले अभियान का Delhi में बड़े आयोजन के साथ होगा समापन

घर पर Face Cleanup कैसे करें? Steamer से 5 आसान स्टेप्स में पाएं Parlour जैसा Glow