संसद में बोले राजनाथ सिंह, राहुल गांधी ने लंदन में किया भारत का अपमान, माफी मांगनी चाहिए

By अंकित सिंह | Mar 13, 2023

विदेशों में भारत को लेकर दिए गए बयानों के बाद से राहुल गांधी पर भाजपा जबरदस्त तरीके से हमलावर है। भाजपा सड़क से लेकर संसद तक राहुल गांधी पर देश का अपमान करने का आरोप लगा रही है। इन सब के बीच रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी राहुल गांधी पर भारत का अपमान करने का आरोप लगाया और साफ तौर पर कहा कि उन्हें माफी मांगनी चाहिए। रक्षा मंत्री ने कहा कि राहुल गांधी ने लंदन में जाकर भारत को बदनाम करने की कोशिश की है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने भारत की गरिमा पर, भारत की प्रतिष्ठा पर गहरी चोट पहुंचाने की कोशिश की है। पूरे सदन के द्वारा उनके इस व्यवहार की निंदा की जानी चाहिए और संसद के फोरम पर उन्हें क्षमा याचना करनी चाहिए। 

इसे भी पढ़ें: Prabhasakshi NewsRoom: बजट सत्र का दूसरा चरण शुरू, Rahul Gandhi पर देशद्रोह का मामला चलाने और संसद सदस्यता समाप्त करने की माँग तेज

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि वे खुद यहां लोकतंत्र को कुचल रहे हैं और हर एजेंसी का गलत उपयोग कर रहे हैं। वे देश को एक तानाशाही की तरह चला रहे हैं और फिर ये लोग लोकतंत्र और देशभक्ति की बात करते हैं। उन्होंने कहा कि जो सदस्य सदन (राज्य सभा) का हिस्सा नहीं उसके बारे में सवाल कैसे उठा सकते हैं? यह नियम के ख़िलाफ़ है।सदन के नेता को 10 मिनट और विपक्ष के नेता को सिर्फ 2 मिनट दिए गए, यही तो लोकतंत्र खत्म हो रहा है और यही बात उन्होंने(राहुल गांधी) सेमिनार में कही।  

प्रमुख खबरें

Kolkata Derby का रोमांचक ड्रॉ, ISL खिताब की जंग अब Final Day पर, फैंस की थमीं सांसें

Crude Oil 110 डॉलर पार, रुपये ने तोड़ा सारा Record, पहली बार Dollar के मुकाबले 96 के पार पहुंचा

Goldman Sachs की रिपोर्ट में बड़ा दावा, दुनिया का सबसे बड़ा Steel Market बन रहा India

IPL में King Kohli का विराट कीर्तिमान, RCB के लिए बतौर ओपनर 5500 रन पूरे