राजनाथ सिंह बोले- हम किसी को छेड़ेंगे नहीं लेकिन हमें किसी ने छेड़ दिया तो उसे छोडेंगे नहीं

By अंकित सिंह | Nov 27, 2021

उत्तर प्रदेश चुनाव को देखते हुए भाजपा ने राज्य में अपना अभियान शुरू कर दिया है। भाजपा लगातार अपने बूथ कार्यकर्ताओं को मजबूत करने की कोशिश कर रही है। इसी कड़ी में आज उत्तर प्रदेश के जौनपुर में बूथ अध्यक्ष सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि सीतापुर के बाद जौनपुर में मैं कार्यकर्ताओं का जोश और उत्साह देख रहा हूं। उसको देख कर मैं यह कह सकता हूं कि तीन चौथाई बहुमत के साथ भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश में सरकार बनाने जा रही है। इसके साथ ही रक्षा मंत्री ने कहा कि हम तो किसी को छेड़ेंगे नहीं लेकिन हमें किसी ने छेड़ दिया तो हम उसे छोडेंगे नहीं। हमने कभी किसी देश की एक इंच जमीन पर कब्ज़ा नहीं किया है। अगर कोई हमारी ज़मीन पर कब्ज़ा करने की कोशिश करेगा तो हम उसे छोड़ेंगे नहीं।

कांग्रेस पर हमला

इसे भी पढ़ें: हम जनता की आंखों में धूल नहीं झोंकते बल्कि आंखों में आंखें डालकर राजनीति करते हैं: राजनाथ सिंह

योगी की तारीफ

राममंदिर का जिक्र करते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि जब हम कहते थे- रामलला हम आएंगे, मंदिर वहीं बनाएंगे। तब हमारे विरोधी कहते थे- भाजपा के लोग ऐसे ही बोलते हैं, जनता की आंखों में धूल झोंकने का काम करते हैं। हम लोग जानते थे- हम किसी को गुमराह नहीं कर रहे हैं। जब देश में पूर्ण बहुमत की सरकार बनी, हमने चुटकी बजाकर धारा 370 को खत्म किया। आज अयोध्या की धरती पर भव्य श्रीराम का मंदिर बनकर तैयार हो रहा है। जो लोग मानते थे कि राम मंदिर बनने का सपना साकार नहीं होगा, वो आज देख सकते हैं। योगी की तारीफ राजनाथ ने कहा कि आज मुख्यमंत्री का नाम सुनते ही गुंडे- माफियाओं के दिल में दहशत पैदा हो जाती है। कानून व्यवस्था की स्थिति बेहतर हुई है, तो प्रदेश में निवेश भी आया। आप तो जानते ही हैं कि योगी जी कितने बड़े बल्लेबाज है। जिस दिन सोशल मीडिया में योगी जी कंधे पर मोदी जी के हाथ रखी तस्वीर आई थी। तब जानते हैं मोदी जी ने क्या कहा था- योगी जी आप चिंता मत करिए। आप धड़ाधड़ बैंटिंग करते जाइए। 

प्रमुख खबरें

Marcus Rashford की Manchester United में घर वापसी, Barcelona को भावुक संदेश देकर स्पेन छोड़ने का किया फैसला

Banks ने Minimum Balance न रखने पर वसूले ₹7,100 करोड़, Private Banks की वसूली में रिकॉर्ड इजाफा

US vs China: ड्रैगन को तगड़ा झटका, Cyber Attack के डर से चीनी रोबोट और इन्वर्टर पर लगाया कड़ा बैन

Maruti Suzuki का गुजरात में बड़ा विस्तार: Hansalpur Plant शुरू होने से Production Capacity अब 29 लाख पार