MANTHAN 2025 | देश की 61 छावनियों का होगा कायाकल्प, राजनाथ सिंह ने स्मार्ट विकास पर दिया जोर

By रेनू तिवारी | Sep 19, 2025

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ‘मंथन 2025’ सम्मेलन में छावनी बोर्डों को स्मार्ट, हरित और टिकाऊ शहरी पारिस्थितिकी तंत्र के रूप में विकसित करने पर जोर दिया। उन्होंने IDES से आधुनिकीकरण, डिजिटल सेवाओं को बढ़ाने तथा नागरिक भागीदारी सुनिश्चित करते हुए पारदर्शी व जवाबदेह संस्थाएं बनाने का आह्वान किया ताकि छावनियां आधुनिक शहरों में बदल सकें। सिंह बृहस्पतिवार को रक्षा संपदा महानिदेशालय (डीजीडीई) द्वारा आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन ‘मंथन 2025’ को संबोधित कर रहे थे।

रक्षा मंत्री ने भारतीय रक्षा संपदा सेवा (आईडीईएस) से छावनी बोर्ड के आधुनिकीकरण के लिए कड़ी मेहनत करने का आह्वान किया। सिंह ने 18 लाख एकड़ से अधिक रक्षा भूमि के प्रबंधन और पूरे भारत में 61 छावनियों में रहने वाले नागरिकों के कल्याण को सुनिश्चित करने की दोहरी जिम्मेदारी को सफलतापूर्वक निभाने के लिए आईडीईएस अधिकारियों की सराहना की।

उन्होंने प्रणालियों और प्रक्रियाओं को निरंतर उन्नत करके छावनियों को आधुनिक शहरों की तरह विकसित करने की आवश्यकता पर भी बल दिया। उन्होंने कहा, ‘‘डिजिटल सेवाओं को बढ़ाना होगा ताकि लोग घर बैठे पारदर्शी तरीके से और समय पर सेवाएं प्राप्त कर सकें।’’

इसे भी पढ़ें: Palghar Factory Explosion | पालघर में केमिकल फैक्ट्री में बड़ा धमाका, एक श्रमिक की मौत, चार गंभीर घायल

रक्षा मंत्री ने कहा, ‘‘हमें नागरिकों की भागीदारी बढ़ानी होगी ताकि छावनी के भविष्य के नियोजन में निवासी भागीदार बन सकें। हमें छावनी बोर्ड को आधुनिक, पारदर्शी और जवाबदेह संस्थाओं में बदलना होगा जो समय की मांगों के अनुरूप सेवाएं प्रदान कर सकें।’’ उन्होंने कहा, ‘‘यह सुनिश्चित करना हमारी सामूहिक ज़िम्मेदारी है कि छावनी में रहने वाले लोगों को सर्वोत्तम नागरिक सुविधाएं और त्वरित शिकायत निवारण तंत्र मिले।

प्रमुख खबरें

Goa में Charter Flights को बढ़ावा देने के लिए सरकार देगी 2 करोड़ रुपये की मदद

वीकेंड पर पहाड़ों की ओर उमड़ा सैलाब, शिमला-मनाली से नैनीताल तक लंबा जाम; सड़क पर गुजारनी पड़ी रात

Asaduddin Owaisi ने BJP पर लगाया Muslim वोटरों के नाम हटवाने का आरोप

तस्वीरों से AI छेड़छाड़ पर भड़कीं Yami Gautam, X पर पोस्ट साझा कर मीडिया से जताई आपत्ति