हम कहते डंके की चोट पर और सपा कहती दंगे की चोट पर सरकार बनेगी: राजनाथ सिंह

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 18, 2022

लखनऊ। रक्षा मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को समाजवादी पार्टी पर सीधा हमला किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि ‘‘हम कहते हैं कि डंके की चोट पर हमारी सरकार बनेगी तो समाजवादी पार्टी कहती है कि दंगे की चोट पर हमारी सरकार बनेगी।’’ शुक्रवार को लखनऊ के कैंट विधानसभा क्षेत्र में राज्य के कानून मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार ब्रजेश पाठक के समर्थन में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए रक्षा मंत्री सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश में मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ की सरकार में एक भी दंगा नहीं हुआ। 

इसे भी पढ़ें: UP Election 2022 । राजनाथ बोले- भारत की तरफ किसी ने आंख उठाकर देखने की भी कोशिश की तो...

मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ की उपलब्धियां गिनाते हुए सिंह ने कहा कि सब मिलाजुला के हमारा प्रदेश तेजी के साथ आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि जब वह प्रदेश को देखते हैं तो कहते हैं कि मुख्यमंत्री ने करिश्माई काम किया है। जनसभा में राजनाथ सिंह ने लखनऊ कैंट क्षेत्र के भाजपा विधायक सुरेश तिवारी की सराहना करते हुए कहा कि सुरेश तिवारी अच्‍छे कार्यकर्ता हैं और कई बार विधायक के रूप में उन्होंने अपनी भूमिका निभाई है। उल्लेखनीय है कि वर्ष 2019 के उप चुनाव में सुरेश तिवारी कैंट विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के टिकट पर निर्वाचित हुए थे और पहले भी उन्होंने इस क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया था। भाजपा ने 2017 में लखनऊ मध्य क्षेत्र से चुनाव जीते ब्रजेश पाठक को इस बार कैंट से उम्मीदवार बना दिया। 

प्रमुख खबरें

Asian Games में नीली किट के वादे के उलट भगवा जर्सी में खेले Indian Hockey खिलाड़ी

Stephen Fleming का बड़ा विजन, 2030 तक England को बनाना चाहते हैं No 1 Test Team

Marathwada में सूखा घोषित करने की मांग, Rohit Pawar बोले- किसानों को मिले 50 हजार रुपये

केरल University में छात्र राजनीति पर रोक लगाने का कोई फैसला नहीं: मंत्री Roji John