राजनाथ 16 रक्षा सार्वजनिक उपक्रमों के प्रदर्शन की सोमवार को समीक्षा करेंगे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 09, 2025

देश के 16 रक्षा सार्वजनिक उपक्रमों (डीपीएसयू) द्वारा अगले पांच वर्षों में अनुसंधान एवं विकास पर 32,000 करोड़ रुपये से अधिक खर्च किए जाने की संभावना है क्योंकि वे स्वदेशी सैन्य हार्डवेयर का उत्पादन करने पर विचार कर रहे हैं।

सिंह ने डीपीएसयू द्वारा नयी तकनीक के विकास के महत्व और निर्यात एवं स्वदेशी रूप से उत्पादन बढ़ाने की आवश्यकता पर बल देते हुए 2025 को ‘‘सुधारों का वर्ष’’ घोषित किया था।

रक्षा मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ‘‘पिछले 10 वर्षों में 16 डीपीएसयू द्वारा अनुसंधान एवं विकास में कुल 30,952 करोड़ रुपये का निवेश किया गया है। अब अगले पांच वर्षों में अनुसंधान एवं विकास की गति को दोगुना करने का प्रस्ताव है, जिस पर 32,766 करोड़ रुपये का अनुमानित व्यय होगा।

प्रमुख खबरें

Women Reservation पर जल्दबाजी क्यों? Kharge का Kiren Rijiju को पत्र, चुनाव बाद हो All-Party Meeting

एशियाई खेलों में पदक जीतने के ‘अधूरे काम’ को पूरा करना चाहती हैं मीराबाई चानू

IRGC Navy Commander Alireza Tangsiri भी मारे गये, Iran का गुस्सा आसमान पर, Middle East में आग भड़की

IPL 2026: हो गया कन्फर्म!CSK के लिए ये जोड़ी करेगी ओपनिंग? कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने खत्म किया सस्पेंस