राज्यसभा में बोले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, चीन की कथनी और करनी में फर्क

By अनुराग गुप्ता | Sep 17, 2020

नयी दिल्ली। भारत-चीन तनाव पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने राज्यसभा में कहा कि 15 जून को गलवान घाटी में हुई हिंसक झड़प में हमारे 20 जवान शहीद हुए। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लद्दाख में जाकर जवानों का हौसला बढ़ाया। उन्होंने आगे कहा कि बॉर्डर पर अगर तनाव जारी रहेगा तो द्विपक्षीय रिश्तों पर इसका सीधा असर आएगा। रक्षा मंत्री ने कहा कि हमारी सेना ने चीन को भारी नुकसान पहुंचाया। चीन की कथनी और करनी में फर्क है। 

भारत और चीन दोनों ने ही यह औपचारिक रूप से माना है कि सीमा का प्रश्न एक जटिल मुद्दा है। जिसके समाधान के लिए धैर्य की आवश्यकता है तथा इस मुद्दे का निष्पक्ष, उचित और परस्पर स्वीकार्य किए जाने वाला समाधान, शांतिपूर्ण बातचीत के द्वारा निकाला जाए। अंतरिम रूप से दोनों पक्षों ने यह मान लिया है कि सीमा पर शांति और स्थिरता बहाल रखना द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ाने के लिए आवश्यक है। 

इसे भी पढ़ें: लोकसभा में हमें अपने जवानों के सम्मान में नहीं बोलने दिया गया, चर्चा से डरती है सरकार: कांग्रेस 

रक्षा मंत्री ने कहा कि कहा कि दोनों देशों के बीच समझ बनी थी कि LAC पर सेना कम से कम रखी जाएगी। विवाद होने पर बातचीत की जाएगी और किसी भी हालत में यथास्थिति का उल्लंघन नहीं किया जाएगा। दोनों देशों के बीच संघर्ष न पैदा हो, इसके लिए पारस्परिक समझ बनाने की कोशिश की गई है, लेकिन चीन ने इस कार्रवाई को आगे बढ़ाने में अपनी सहमति नहीं बनाई। 

प्रमुख खबरें

Donald Trump ने Truth Social पर पूछा सवाल, 8 युद्ध सुलझाने पर भी क्यों नहीं मिला नोबेल

उत्तराखंड के Hemkund Sahib के कपाट शीतकाल के लिए बंद, 3.84 लाख श्रद्धालुओं ने टेका मत्था

US हमलों के बावजूद बातचीत नहीं छोड़ेगा Iran, बैठक में Vladimir Putin ने बढ़ाया हाथ

Ranji Trophy 2026-27 का आगाज रविवार से, स्टार खिलाड़ियों और युवाओं पर रहेंगी नजरें