तीन दिवसीय दौरे पर लद्दाख पहुंचे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, सुरक्षा तैयारियों की करेंगे समीक्षा

By निधि अविनाश | Jun 27, 2021

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह अपने तीन दिवसीय दौरे पर लद्दाख पहुंचे। इस दौरान वह लेह में पूर्व सैनिकों से मिले औऱ उन्होंने कहा कि, हमारी सेना के जवानों, पूर्व सैनिकों के प्रति प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिल में कितना सम्मान है ये बताने की जरूरत नहीं है। 30-40 वर्षों से वन रैंक, वन पेंशन की समस्या चली आ रही थी। नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री बनते ही वन रैंक, वन पेंशन की मांग को पूरा किया है।

बता दें कि राजनाथ सिंह लेह में सैन्य अभियानों की तैयारियों का जायजा लेंगे।मई से चल रही चीन और भारत के बीच के तनाव को दूर करने के लिए दोनों देशों के राजनायिकों के बीच वार्ता हुई है। बता दें कि रक्षा मंत्री सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) द्वारा निर्मित ढांचागत परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे।

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड की SARA टीम ने मेघालय में समझा PES मॉडल और सामुदायिक वन संरक्षण

Christchurch Test: Akash Deep के 4 विकेट के बाद भी Blundell की फिफ्टी से New Zealand मजबूत

Narayanpur में मदर मैरी की प्रतिमा को आग लगाने का प्रयास, अज्ञात लोगों पर FIR

Thiruparankundram विवाद: MK Stalin ने TVK सरकार की विफलता पर उठाए सवाल