राजनाथ सिंह ने अमेरिकी हिंद-प्रशांत कमान का किया दौरा, समावेशी हिंद-प्रशांत क्षेत्र की प्रतिबद्धता दोहराई

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 14, 2022

होनोलूलू। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अमेरिका हिंद-प्रशांत कमान (यूएसइंडोपीएकॉम) के मुख्यालय का दौरा किया और भारत-अमेरिका रक्षा सहयोग को बढ़ाने के लिए उसके नेतृत्व के साथ व्यापक बातचीत के साथ ही एक खुले, स्वतंत्र और समावेशी हिंद-प्रशांत क्षेत्र के लिए मिलकर काम करने की प्रतिबद्धता दोहराई। ‘अमेरिका हिंद-प्रशांत कमान’ अमेरिकी सशस्त्र बलों की एकीकृत लड़ाकू कमान है जिसके पास हिंद-प्रशांत क्षेत्र की जिम्मेदारी है। इस कमान और भारतीय सेना के बीच व्यापक साझेदारी के तहत अनेक सैन्याभ्यास और प्रशिक्षण सत्रों का आयोजन किया जाता है। 

इसे भी पढ़ें: राजनाथ सिंह व जयशंकर को ब्लिंकन की टिप्पणी को नकारना चाहिए था: राकांपा 

उन्होंने अपनी यात्रा की तस्वीरें साझा करते हुए ट्वीट किया, ‘‘भारत और अमेरिका की सेनाओं के बीच आपसी संबंध पिछले कुछ सालों में मजबूत हुए हैं।’’ उन्होंने हवाई में पैसिफिक के नेशनल मेमोरियल सेमेट्री पर पुष्पांजलि भी अर्पित की। सिंह ने हवाई की राजधानी में अमेरिका हिंद-प्रशांत कमान के मुख्यालय का संक्षिप्त दौरा भी किया। वह बुधवार को वाशिंगटन से यहां पहुंचे थे। हवाई की राजधानी की अपनी संक्षिप्त यात्रा में रक्षा मंत्री यहां महात्मा गांधी की प्रतिमा पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण हिंद-प्रशांत क्षेत्र में चीन के बढ़ते सैन्य हस्तक्षेप के बीच भारत, अमेरिका और कई अन्य वैश्विक महाशक्तियां एक स्वतंत्र, खुले और उन्नत हिंद-प्रशांत क्षेत्र की जरूरत पर बात कर रही हैं।

प्रमुख खबरें

FIFA World Cup Egypt vs Argentina | जब काहिरा के एक कॉफी हाउस में जोश सिसकियों में बदला, अर्जेंटीना की जादुई वापसी

FIFA World Cup 2026 | 72 साल बाद विश्व कप के क्वार्टर फाइनल में पहुंचा स्विट्जरलैंड, पेनल्टी शूटआउट में कोलंबिया को चटाई धूल, अर्जेंटीना से होगी भिड़ंत

केजरीवाल के शीशमहल को गेस्ट हाउस बनाने की तैयारी, आम जनता के लिए भी खुल सकते हैं दरवाजे: सूत्र

India vs England 3rd T20 Highlights | आर्चर-टंग की रफ्तार के आगे ढेर हुए आईपीएल के सूरमा, तीसरे टी20 में इंग्लैंड ने भारत को 125 रनों से रौंदा