लद्दाख सीमा विवाद पर राजनाथ सिंह ने चीन को चेताया, कहा- भारत अब कमजोर देश नहीं रहा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 14, 2020

नयी दिल्ली। लद्दाख सीमा पर चीन के साथ गतिरोध के बीच रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को कहा कि भारत अपने ‘‘राष्ट्रीय गौरव’’ के साथ कभी समझौता नहीं करेगा। साथ ही उन्होंने कहा कि भारत अब ‘‘कमजोर’’ देश नहीं रहा है और उसकी सुरक्षा क्षमता बढ़ गई है। जम्मू कश्मीर के लिए एक वर्चुअल रैली को संबोधित करते हुए सिंह ने विपक्ष को भी आश्वस्त किया कि केंद्र सरकार सीमा पर किसी भी घटनाक्रम के बारे में संसद या किसी को भी अंधेरे में नहीं रखेगी और उचित समय आने पर जानकारियां साझा करेगी।

इसे भी पढ़ें: मोदी सरकार के अबतक के कार्यकाल को लेकर रणदीप सुरजेवाला ने जताई निराशा, कहा- असीम पीड़ा के हैं छह साल

उन्होंने कहा, ‘‘हमारी भी सैन्य और कूटनीतिक स्तर पर बातचीत के जरिए भारत और चीन के बीच तनातनी को खत्म करने की कोशिश है।’’ उन्होंने कहा कि दोनों देश सैन्य स्तर पर संवाद कर रहे हैं। अपने भाषण में उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर को पूर्व में विशेष राज्य का दर्जा देने वाले अनुच्छेद 370 को रद्द करने से केंद्र शासित प्रदेश में चौतरफा विकास हुआ है। सिंह ने कहा कि सरकार आने वाले वर्षों में इस क्षेत्र में इतना विकास करेगी कि पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर के लोग भी भारत का हिस्सा बनने की मांग करेंगे। इससे पीओके को भारत का अभिन्न हिस्सा बताने वाला हमारा संसदीय संकल्प भी पूरा हो जाएगा।

प्रमुख खबरें

Allahabad High Court ने मुख्य सचिव को समन भेजा, Hindalco मामले में 31 को होगी सुनवाई

Karan Adani ने Odisha CM मोहन माझी से मुलाकात की, स्वच्छ ऊर्जा और 3000 MW संयंत्र पर हुई चर्चा

Kannauj JNV में घटिया भोजन पर छात्रों का विरोध, DM के आश्वासन पर माना हंगामा

Sukhbir Singh Badal पर नांदेड़ में कृपाण से हमला हुआ, शिअद ने CBI जांच की मांग की