राफेल सौदा मामले में जनता को गुमराह कर रहा है विपक्ष: राजनाथ

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 01, 2018

अंबाला। गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को कहा कि विपक्ष राफेल सौदे का ब्योरा सार्वजनिक करने की मांग करके जनता को गुमराह करने की कोशिश कर रहा है। गृह मंत्री ने यहां एक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि सुरक्षा कारणों से राफेल लड़ाकू विमान से संबंधित सभी ब्योरे सार्वजनिक नहीं किए जा सकते। उन्होंने कहा कि ऐसा केवल वर्तमान सरकार के समय ही नहीं बल्कि पहले की सरकारों के समय भी हुआ है।

सिंह ने आरोप लगाया कि सौदे की जानकारी सार्वजनिक करने की विपक्षी नेता की मांग व्यावहारिक नहीं हैं और वह झूठ फैला कर तथा जनता को गुमराह करके सत्ता में आने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि केन्द्र ने नक्सल गतिविधियों पर कड़ाई से लगाम लगाई है और सुरक्षा बल उनकी गतिविधियों को नियंत्रित करने में कामयाब हुए हैं।

गृह मंत्री ने कहा कि देश की सीमा को सुरक्षित और मजबूत बनाने के लिए एकीकृत सीमा सुरक्षा तंत्र लागू किया जा रहा है क्योंकि 22,000 किलोमीटर लंबी जल और थल सीमा को तारबंदी से सुरक्षित रखना असंभव है।

प्रमुख खबरें

Pilibhit नगर कोतवाली इलाके में तेंदुए ने घर में घुसकर चाचा-भतीजे को किया घायल

मुख्यमंत्री Mohan Yadav ने Priyanka पर साधा निशाना, ‘नकली’ गांधी बताकर वोट पाने का लगाया आरोप

Unnao में बस और ट्रक की आमने-सामने की टक्कर, छह लोगों की मौत और 20 घायल

Rishikesh के निकट लक्ष्मण झूला क्षेत्र में दो लोग Ganga में डूबे, तलाश जारी