स्वाति मालीवाल को CM हाउस में पीटने वाले महिला सम्मान की बात करते हैं, फिरोजपुर की रैली में अन्ना का नाम लेकर केजरीवाल पर राजनाथ ने साधा निशाना

By अभिनय आकाश | May 28, 2024

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि आप नेता और दिल्ली के मुख्यमंत्री जो कहते हैं वो करते नहीं। अन्ना हजारे ने कहा था कि राजनीतिक पार्टी मत बनाना लेकिन उन्होंने अपने गुरु की बात नहीं मानी। उन्होंने कहा शराब की सारी दुकानें बंद हो जाएंगी। आज दिल्ली की गली गली में शराब बिकवाने की व्यवस्था अरविंद केजरीवाल ने की है। यही स्थिति पंजाब की है। स्वाति मालीवाल को मुख्यमंत्री आवास में पीटा गया। ये महिलाओं के सम्मान की बात करते हैं।

इसे भी पढ़ें: Gurmeet Ram Rahim बरी, 22 साल पुराने हत्या के मामले में पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट ने सुनाया फैसला

आप ने पंजाब में सभी 13 लोकसभा सीटें जीतने की उम्मीद में 13-0 अभियान चला रही है। केजरीवाल के तिहाड़ में बंद होने के बाद, मान ने अकेले ही राज्य में किला संभाल लिया और 1 जून के लोकसभा चुनाव के लिए AAP उम्मीदवारों के लिए, 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक तापमान वाली इस प्रचंड गर्मी में कम से कम 40 रोड शो में भाग लिया। 10 मई को जेल से रिहा होने के बाद केजरीवाल पंजाब गए। 

प्रमुख खबरें

पांचवें T20I में New Zealand के खिलाफ भारत ने बनाए 8 विकेट पर 191 रन

चेन्नई ओपन WTA 250: 14 वर्षीय Jensi Kanabar ने वरीयता प्राप्त खिलाड़ी को दी कड़ी टक्कर

कनॉट प्लेस की दुकानें जबरन बंद कराईं, Rahul Gandhi ने वीडियो जारी कर BJP पर लगाए आरोप

Cyclone Murasu बंगाल की खाड़ी में बना, IMD ने Andhra Pradesh तट से टकराने की चेतावनी दी