Rajnath in UP। अखिलेश पर राजनाथ का तंज, डूबने जा रही सपा, लाल पोटली भी नहीं बचा सकती

By अंकित सिंह | Feb 03, 2022

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी घमासान तेज है। आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह अमरोहा पहुंचे थे जहां उन्होंने अखिलेश यादव पर जबरदस्त तरीके से तंज कसा है। राजनाथ सिंह ने कहा कि सपा की हालत इतनी खराब हो चुकी है कि अब अखिलेश यादव अपने हाथ में लाल पोटली लेकर घूम रहे हैं। जो डूबता है उसके लिए तीनके का सहारा ही काफी होता है। इस चुनाव में सपा भी पूरी तरह डूबने जा रही है इसलिए उन्होंने लाल पोटली का सहारा ले लिया है। उन्होंने कहा कि जब से योगीजी की सरकार आयी है, गुंडे बदमाशों ने बाहर घूमने के बजाय जेल में रहना बेहतर समझा है। विकास की पहली शर्त होती है अच्छी क़ानून व्यवस्था जो यहाँ क़ायम हुई है। उन्होंने कहा कि सपा के प्रत्याशियों के नाम उठा कर देख लीजिए अधिकांश के ख़िलाफ़ भारी भरकम आरोप लगे हुए हैं। राजनाथ ने कहा कि जब होगा क़ानून का शासन तो विकास करेगा योगासन। उत्तर प्रदेश में विकास 84 में से 83 आसन कर रहा है, एक आसन शीर्षासन विपक्ष के लिए छोड़ दिया है। रक्षा मंत्री ने कांग्रेस पर भी जमकर हमला किया। उन्होंने कहा कि कल कांग्रेस के शहंशाह संसद में बोल रहे थे कि हमारी सरकार की ग़लत नीतियों के कारण चीन पाकिस्तान की दोस्ती हो गई है। यह सरासर ग़लत है।जब नेहरूजी प्रधानमंत्री थे तो पाकिस्तान ने शक्सगाम घाटी चीन को सौंप दी थी। PoK में जब कराकोरम हाइवे बना तो उनकी इंदिरा गांधी जी प्रधानमंत्री थीं। उन्होंने कहा कि हमने जो भी कहा करके दिखाया है। हम राजनीति में विश्वास का संकट पैदा नहीं होने देंगे।

प्रमुख खबरें

Slavko Vinčić को मिली FIFA World Cup Final की कमान, Spain vs Argentina खिताबी भिड़ंत के बनेंगे गवाह

क्रिकेट इतिहास के सबसे महान All-rounder Sir Garfield Sobers का 89 की उम्र में निधन, Cricket World में शोक की लहर

New Jersey में FIFA World Cup Final की तैयारी, Donald Trump और दुनिया के बड़े नेताओं की मौजूदगी में होगा महामुकाबला

Smartphone Prices में भारी उछाल से Budget Phone बाजार पस्त, चीनी कंपनियों की Market Share 2020 के निचले स्तर पर