राजनाथ ने ममता को बंगाल की झांकी न होने की वजह बताई, नेताजी को लेकर कही यह बात

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 18, 2022

गणतंत्र दिवस परेड के लिए पश्चिम बंगाल की झांकी को अस्वीकार किए जाने को लेकर बढ़ते विवाद के बीच रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को पत्र लिखकर सूचित किया कि इस अवसर के लिए केंद्रीय लोकनिर्माण विभाग (सीपीडब्ल्यूडी) की झांकी नेताजी सुभाष चंद्र बोस को उनकी 125 वीं जयंती पर श्रद्धांजलि देने से संबंधित है। सिंह ने अपने पत्र में संकेत दिया कि क्योंकि केंद्रीय लोक निर्माण विभाग की झांकी में पहले से ही बोस को दिखाया गया है इसलिए पश्चिम बंगाल की झांकी को परेड के लिए शामिल नहीं किया गया। उन्होंने प्रतिष्ठित स्वतंत्रता सेनानी को नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा दिए जाने वाले महत्व की भी उन्हें (ममता को) याद दिलाई। 

इसे भी पढ़ें: ध्वज संहिता के बारे में सरकारी निकायों और एजेंसियों में जागरुकता की कमी: गृह मंत्रालय

उन्होंने एक साक्षात्कार में कहा, “…पिछले साल, जयंती वर्ष का उद्घाटन कोलकाता में सभी जगहों पर बड़े पैमाने पर किया गया, (इसका) बंगाल में चुनाव और चुनावी संभावनाओं से कुछ लेना-देना था। तथ्य यह है कि इस साल कुछ भी नहीं हुआ .... निश्चित रूप से यह मुद्दा उतना महत्वपूर्ण नहीं है, जितना पिछले साल था।” बनर्जी को अपने पत्र में सिंह ने कहा, “यहां, मैं आपको यह बताना चाहता हूं कि इस बार सीपीडब्ल्यूडी की झांकी भी नेताजी सुभाष चंद्र बोस को उनकी 125 वीं जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित करती है। ये सभी तथ्य इस बात का प्रमाण हैं कि महान नेता की जयंती पर उन्हें कितना महत्व दिया जा रहा है।” रक्षा मंत्री ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि उनके पत्र ने इस मुद्दे पर पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री की “सभी शंकाओं” को दूर कर दिया।

प्रमुख खबरें

US China Relations | Xi Jinping ने चीन-अमेरिका के बीच मज़बूत रिश्तों की अपील की, बोले-आइए, चीन-अमेरिका दोस्ती के खूबसूरत फूलों को संवारें

25 सितंबर का इतिहास: Pandit Deendayal Upadhyaya और Chaudhary Devi Lal की जयंती

Kalkaji Gangrape Case | जन्मदिन की खुशी बनी ख़ौफ़नाक मंज़र: कालकाजी गैंगरेप पीड़िता ने सुनाई आपबीती, पुलिसकर्मी बनकर आए आरोपियों की हैवानियत

Asian Games: नेपाल को 48-24 से हराकर भारतीय महिला कबड्डी टीम फाइनल में