विवाद के बाद छह समितियों में राजनाथ को किया गया शामिल, संसदीय मामलों की समिति के बने अध्यक्ष

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 07, 2019

नयी दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मंत्रिमंडल के संसदीय मामलों की समिति की अध्यक्षता करेंगे और राजनीतिक मामलों की उन सभी महत्वपूर्ण समितियों में भी शामिल रहेंगे, जिनके अध्यक्ष प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी हैं। उल्लेखनीय है कि सिंह को सुरक्षा सहित मंत्रिमंडल (कैबिनेट) की दो महत्वपूर्ण समितियों का पहले ही सदस्य बनाया जा चुका है। 

 

राजनीतिक मामलों की मंत्रिमंडल समिति सरकार के सभी अहम राजनीतिक निर्णय लेती है। सिंह को आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडल समिति (सीसीईए) तथा सुरक्षा पर मंत्रिमंडल समिति (सीसीएस) का पहले ही सदस्य बनाया जा चुका है तथा अब वह सरकार की छह अहम समितियों का हिस्सा होंगे।

इसे भी पढ़ें: ममता का आरोप, बंगाल में आतंक का माहौल बना रही है भाजपा

रक्षा मंत्री को बुधवार को सरकार की दो नयी समितियों-निवेश एवं विकास पर मंत्रिमंडल समिति और रोजगार एवं कौशल विकास पर मंत्रिमंडल समिति का सदस्य बनाया गया था। इन समितियों का उद्देश्य निवेश और विकास में तेजी लाना है। सिंह पिछली सरकार में संसदीय मामलों की मंत्रिमंडल समिति की अध्यक्षता कर चुके हैं। यह समिति संसदीय मामलों के सभी निर्णय लेती है।

प्रमुख खबरें

कनाडा और उड़ानों, वायु मार्गों को जोड़ने के लिए भारत के साथ काम कर रहा : PM Trudeau

भीषण गर्मी के बीच Jharkhand सरकार ने 8वीं तक की कक्षाएं निलंबित कीं

Ola Mobility के CEO हेमंत बख्शी का इस्तीफा, 10-15 प्रतिशत कर्मचारियों की हो सकती छंटनी

अमेठी, रायबरेली से उम्मीदवारों पर फैसले के लिए खरगे को अधिकृत किया गया: Congress