Rajouri :सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच दूसरे दिन भी भुठभेड़, लोगों को घटनास्थल से दूर रहने की सलाह

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 06, 2023

राजौरी/जम्मू। जम्मू-कश्मीर में राजौरी जिले के एक गांव में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच रविवार सुबह दूसरे दिन भी मुठभेड़ जारी है। पुलिस ने आम जनता को घटनास्थल से दो किलोमीटर दूर रहने की सलाह दी है। जम्मू में सेना के जनसंपर्क अधिकारी (पीआरओ) लेफ्टिनेंट कर्नल सुनील बर्तवाल ने बताया कि माना जा रहा है कि गांव में दो से तीन आतंकवादी छिपे हैं और रातभर गोलीबारी करके उनके भागने के सभी प्रयासों को विफल कर दिया गया है। राजौरी के बुद्धल इलाके के गुंधा-खवास गांव में शनिवार को सेना और पुलिस ने घेराबंदी कर तलाश अभियान चलाया था और इसी दौरान मुठभेड़ शुरू हो गई, जिसमें एक आतंकवादी मारा गया। पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि ताजा जानकारी मिलने तक मुठभेड़ जारी थी।

इसे भी पढ़ें: Shaurya Path: Taliban, India-Pakistan, Niger, Russia-Ukraine, AQIS और Manipur Violence से जुड़े मुद्दों पर Brigadier Tripathi (R) से बातचीत

राष्ट्रीय राइफल्स के अतिरिक्त बल को इलाके में भेजा गया है।’’ उन्होंने बताया कि भारतीय वायु सेना के हेलीकॉप्टर से विशेष बलों को क्षेत्र में लाया गया, जबकि रात में अभियान को अंजाम देने में सक्षम क्वाडकॉप्टर, मानव रहित विमानों और खोजी कुत्तों को भी शामिल किया गया। राजौरी में पुलिस ने रविवार को एक परामर्श जारी किया, जिसमें लोगों को सुरक्षा के मद्देनजर मुठभेड़ स्थल से दूर रहने की सलाह दी गई है। परामर्श में कहा गया है, ‘‘यह सभी की जानकारी के लिए है कि गुंधा-खवास गांव में मुठभेड़ जारी है। लोगों को क्षेत्र में नहीं आने और उस स्थान से कम से कम दो किलोमीटर दूर रहने की सलाह दी जाती है।

प्रमुख खबरें

PBKS के हेड कोच Ricky Ponting की बढ़ी चुनौती, जेम्स होप्स और ब्रैड हैडिन ने छोड़ा पद

Mantra Chanting: मेष से मीन तक 12 राशियों के लिए खास मंत्र, नियमित जाप से बढ़ेगा आत्मविश्वास और शांति

Sports Ministry ने IUSF को दी राष्ट्रीय खेल महासंघ के रूप में अस्थायी मान्यता

Nicolas Maduro पर US में कसेगा शिकंजा, अमेरिकी नागरिकों को टॉर्चर करने पर नए आरोप संभव